Media24Media.com: अब छत्तीसगढ़ में बाबा करेंगे विधानसभावार बूथ-स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अब छत्तीसगढ़ में बाबा करेंगे विधानसभावार बूथ-स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा

Document Thumbnail

रायपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ में दो अक्टूबर से अगले साल फरवरी तक चलाई जाएगी। इसके तहत प्रदेश के तीन सौ सात ब्लॉक के प्रत्येक बूथ तक पहुंचने की कार्य योजना बनाई गई है। यह निर्णय आज रायपुर में हुई प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर चंदन यादव और भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी टी.एस. सिंहदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में विधानसभावार बूथ-स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा के संबंध में चर्चा की गई।



वहीं, आज मुंगेली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी के जिला विधि और शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति के माध्यम से जनता के हितों के अनुरूप सेवा करना सिखाया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपनी दूरदर्शिता से आने वाले अनेक वर्षों के लिए जनहित में न सिर्फ योजनाएं बनाईं, बल्कि उन्हें अमल में भी लाया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.