Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के सिकलसेल रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के सिकलसेल रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी

Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के सिकलसेल रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के  माध्यम से प्रदेश के अट्ठाईस जिलों में सिकलसेल प्रबंधन केंद्रों का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि सिकलसेल की समस्या का प्रभावी रूप से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सभी जिला चिकित्सालयों में नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्र की स्थापना की जा रही है, जहां आधुनिक विधि से सिकलसेल की जांच और उपचार किया जाएगा। 



उन्होंने कहा कि नवीन विधि से जांच बेहद आसान है। इस विधि से मितानिन भी जांच कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस पद्धति से अभियान चलाकर सिकलसेल मरीजों की पहचान की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डिजिटल कार्ड वितरण योजना का शुभारंभ भी किया। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने दुर्ग जिले का दौरा कर सिकलसेल और एड्स पर नियंत्रण के लिए हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। टीम ने दुर्ग जिला अस्पताल में आज से शुरू हो रहे सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.