Media24Media.com: राष्ट्रीय शैक्षिक योजना : शिक्षा में नवाचार पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रीय शैक्षिक योजना : शिक्षा में नवाचार पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा

Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा), नई दिल्ली द्वारा जिले एवं विकासखंड स्तर पर स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे शिक्षा अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार शैक्षिक गतिविधियों में नवाचार एवं बेहतर अभ्यास पर दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए राज्य स्तर पर नामांकन दाखिल होंगे।



राज्य स्तर पर जिला एवं विकासखंड स्तर से इन पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को पत्र के माध्यम से या ई-मेल cgshalashagun@gmail.com पर 20 अक्टूबर 2022 तक कार्यालयीन समय में भेजे जा सकेंगे। जहां से एक समिति के द्वारा बेहतर प्रस्तावों का चयन कर नामांकन परीक्षण के लिए नीपा, नई दिल्ली को 31 अक्टूबर के पूर्व भेजा जाना है। उम्मीदवार नामांकन भेजने के पूर्व नीपा की वेबसाईट में कार्यक्रम विवरण का अवलोकन कर सकते हैं। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शंका होने पर सीधे नीपा, नई दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.