Media24Media.com: प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों के खरीद अभियान को तेज करने की अपील

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों के खरीद अभियान को तेज करने की अपील

Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्टूबर को गांधी जयंती और आगामी त्यौहारों को देखते हुए लोगों से स्थानीय उत्पादों के खरीद अभियान को तेज करने की अपील की है। आज आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सबको मिलकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना चाहिए। बीते वर्षों से हमारे त्यौहारों के साथ देश का एक नया संकल्प भी जुड़ गया है। आप सब जानते हैं, ये संकल्प है -वोकल फॉर लोकलका।



अब हम त्यौहारों की खुशी में अपने लोकल कारीगरों को, शिल्पकारों को और व्यापारियों को भी शामिल करते हैं। बापू की जयंती के मौके पर हमें इस अभियान को और तेज करने का संकल्प लेना है। खादी, हैंण्डलूम, हैंडीक्राफ्ट ये सारे प्रोडक्ट के साथ-साथ लोकल सामान जरुर खरीदें। आखिर इस त्यौहार का सही आनंद भी तब है, जब हर कोई इस त्यौहार का हिस्सा बने।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल से नौ दिन का नवरात्र पर्व शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय त्यौहार अनुशासन और आत्म नियंत्रण के माध्यम से सिद्धि प्राप्ति का संदेश देते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दशहरे के बाद धनतेरस और दीपावली मनाई जाएगी और इन त्यौहारों के साथ भी स्थानीय उत्पादों की खरीद का संकल्प जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने त्यौहारों के दौरान पैकिंग और पैकेजिंग के लिए पॉलीथीन बैग के उपयोग पर निराशा व्यक्त की।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.