Media24Media.com: महासमुंद : तीज महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया दमखम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : तीज महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया दमखम

Document Thumbnail

महासमुंद। शहर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित तीज महोत्सव के दौरान प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपना दमखम दिखाया। आज शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर आयोजित तीज महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतिभागी महिलाओं के बीच संसदीय सचिव चंद्राकर पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया।

    प्रतिभागी महिलाओं के बीच संसदीय सचिव ने पहुंचकर किया उत्साहवर्धन

आज शुक्रवार को हाईस्कूल मैदान में आयोजित तीज महोत्सव का संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने दीप प्रज्जवलित कर शुभांरभ किया। इस दौरान ससंदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि हमारी संस्कृति में तीज उत्सव का बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हरेली, तीजा और कर्मा जंयती को परंपरागत रूप से मनाया जाता है। पहले इन त्योहारों में सार्वजनिक अवकाश नहीं था। भूपेश सरकार द्वारा अवकाश दिए जाने के निर्णय से उल्लास का माहौल रहता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में तीज महोत्सव का आयोजन का यह दूसरा साल है। उन्होंने महिलाओं को तीजा-पोला पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इधर तीज महोत्सव में आयोजित फुगड़ी प्रतियोगिता में रामकली
, खूशबू, प्रभा यादव, फुग्गा फोड़ प्रतियोगिता में शशि चंद्राकर, सरोजनी साहू, सरोज ध्रुव, पगड़ी प्रतियोगिता में श्वेता गुप्ता, राशि महिलांग व मुक्ता चंद्राकर, सोलह श्रंगार प्रतियोगिता में सावित्री साहू, शालिनी गायगौरे व भारती सोनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


इसके अलावा सांस्कृति कार्यक्रम में भी महिलाओं की प्रस्तुतियों ने काफी वाहवाही बटोरी। खेलकूद प्रभारी ममता बग्गा
, प्रेमशीला, सोलह सिंगार चंचला गुप्ता व लक्ष्मी देवांगनफुगड़ी प्रतियोगिता में सरिता साहू व लता कैलाश चंद्राकर, सती चंद्राकर, रस्सा खींच प्रतियोगिता में अन्नू चंद्राकर, साधना सिंग नैनी, सुरेखा चंद्राकर, मटका फोड़ प्रतियोगिता में सती साहू, सुधा रात्रे, निरंजना चंद्राकर, फुग्गा फोड़ प्रतियोगिता में तारा चंद्राकर, हाजरा खान, चुकिया फोड़ में मीना वर्मा, कामिनी चंद्राकर, पगड़ी प्रतियोगिता में आकांछा दुबे, नृत्य प्रतियोगिता में दुर्गा भारती, रीता पांडेय प्रभारी थी।

कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा व सरिता तिवारी ने तथा आभार प्रदर्शन तारिणी चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, विजय साव, आवेज खान, कमल प्रजापति, अजय थवाईत, पार्षद अनिता विजय साव, सती साहू, द्रौपति चंद्राकर, अंजुला चौरसिया, कुसूम नामदेव, ललिता नंदे, अगेश्वरी धीवर, रागिनी चंद्राकर, अहिल्या मरकाम, अंजू चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, ममता चंद्राकर आदि मौजूद रहीं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.