Media24Media.com: छत्तीसगढ़ का लोकपर्व पोला पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व पोला पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ का लोकपर्व पोला आज प्रदेशभर में पारंपरिक तरीके से उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर किसानों ने अच्छी फसल की कामना के साथ अपने बैलों को सुंदर तरीके से सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की। साथ ही, उन्हें ठेठरी, खुरमी, चीला जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भोग भी लगाया। पोला त्यौहार, कृषि संस्कृति में पशुधन के महत्व को दर्शाने वाला पर्व है। आज रायपुर सहित प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। 



बच्चों ने मिट्टी से बने बैल और अन्य खिलौनों का आनंद उठाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में भी पोला तीजा का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ भगवान शिव और नंदी बैल की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास में जलेबी दौड, कबड्डी, मटकी डांस सहित स्थानीय खेलों का आयोजन किया गया। इनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 



साथ ही स्थानीय कलाकारों और नर्तक दलों द्वारा प्रस्तुतियां भी दी गईं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह परिसर में पोला पर्व के अवसर पर बैल जोड़ी की पूजा-अर्चना कर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.