Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में तीन नया जिला का शुभारंभ दो और तीन सितम्बर को

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में तीन नया जिला का शुभारंभ दो और तीन सितम्बर को

Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो और तीन सितंबर को प्रदेश के नवगठित तीन जिलों का शुभारंभ करेंगे। इनमें मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,  सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दो सितंबर को मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित उनतीसवें जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकीका शुभारंभ करेंगे। 



वहीं, तीन सितंबर को सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तीसवें जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन बघेल खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इकतीसवें जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडईका शुभारंभ करेंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.