Media24Media.com: अंबागढ़ चौकी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अंबागढ़ चौकी. Show all posts
Showing posts with label अंबागढ़ चौकी. Show all posts

राज्य निर्माण के बाद मोहला- मानपुर जिले में पहली बार हुआ राज्यपाल का आगमन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य निर्माण के उपरांत 25 साल बाद आज जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी परिसीमा में राज्यपाल रमेन डेका का आगमन हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रथम बार जिले की सीमा में राज्यपाल का आगमन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका का यहां पहुंचने पर जिला कलेक्टर परिसर में उन्हें गॉर्ड ऑफ आनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर परिसर और एकलव्य विद्यालय परिसर में मौलश्री का पौधरोपण किया।

उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने महिला समूह से भेंटकर उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उनके हुनर से रूबरू हुए। राज्यपाल रमेन डेका ने मानपुर में संचालित एकलव्य विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने एकलव्य विद्यालय को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को सुदृढ़ करने और सपने को साकार करने में यह विद्यालय मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में आधुनिक सुविधा के साथ विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा से जोड़ने कहा। इस दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती में गड़बड़ी व नियुक्ति और पदस्थापना की जांच हेतु कमेटी गठित

No comments Document Thumbnail

मोहला। कलेक्टर एस जयवर्धन ने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती में गड़बड़ी व नियुक्ति और पदस्थापना के लिए लेनदेन शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए जांच कमेटी गठित किया है।

कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित करते हुए अधिकारियों को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। गठित कमेटी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव अमित कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला डॉक्टर हेमेंद्र भूआर्य एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, राजनांदगांव सतीश ब्यौहरे को सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित समिति समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों की बिंदुओं एवं उनकी सत्यता की जांच करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। 

सड़क मरम्मत कार्य में देर लगे तो संबंधित ठेकेदार को तत्काल ब्लैक लिस्ट करें - मुख्यमंत्री

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज अंबागढ़ चौकी में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित करीब तैंतालीस करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इससे पहले, अंबागढ़ चौकी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिन सड़कों के निर्माण के समय इनकी गुणवत्ता को लेकर गारंटी दी गई थी, उनकी मरम्मत का कार्य तत्काल कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मरम्मत कार्य में देर लगे तो संबंधित ठेकेदार को तत्काल ब्लैक लिस्ट कर प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने मुख्य सड़कों के अलावा पहुंच मार्गों की मरम्मत पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।



मुख्यमंत्री ने जिले में छात्रावासों के निरीक्षण के मामले में मानपुर एसडीएम को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि छात्रावासों का मामला संवेदनशील है, इसलिए निरीक्षण की संख्या अधिक से अधिक होनी चाहिए। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नरवा योजना के जरिये प्रमुख नदियों को पुनर्जीवित करने के साथ ही उनमें  बारहों महीना प्रवाह बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरक्षण के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में आरक्षण के संबंध में जो प्रावधान है, उसका लाभ संबंधित वर्ग को निश्चित रूप से मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में तीन नया जिला का शुभारंभ दो और तीन सितम्बर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो और तीन सितंबर को प्रदेश के नवगठित तीन जिलों का शुभारंभ करेंगे। इनमें मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,  सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दो सितंबर को मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित उनतीसवें जिले ‘मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी’ का शुभारंभ करेंगे। 



वहीं, तीन सितंबर को सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तीसवें जिले ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन बघेल खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इकतीसवें जिले ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ का शुभारंभ करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.