Media24Media.com: कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है : अरुण साव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है : अरुण साव

Document Thumbnail

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है और यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आज दुर्ग के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए साव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र में जो वायदे किए गए थे, उसे वह पूरा करने में असफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में चाकूबाजी और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिसे राज्य सरकार नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रही है।



वहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार के गैर-जिम्मेदाराना अर्थिक कुप्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ भीषण आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। चंदेल ने कहा कि देश के कई राज्यों में केन्द्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। लेकिन, राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों को महंगाई और आवास भत्ता मांग के अनुरूप नहीं मिल रहा है। इस वजह से कर्मचारियों और अधिकारियों में आक्रोश है। 

चंदेल ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है वहीं, भाजपा प्रवक्ता ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि प्रदेश के सरपंच भी आज धरने पर बैठने को मजबूर हो गए हैं। ग्राम पंचायतों में विकास शून्यता की स्थिति है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से ग्राम पंचायतों को पंद्रहवें वित्त की राशि सीधे दी जाती है। इस पर उनका मौलिक अधिकार है, लेकिन राज्य सरकार पंचायतों की जरुरत के अनुसार राशि का उपयोग ग्राम पंचायतों को नहीं करने दे रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.