Media24Media.com: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटकते एक ही फंदे में मिले दोनों के

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटकते एक ही फंदे में मिले दोनों के

Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रेमी जोड़े की खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के शव गांव से करीब 3 किमी अंदर घने जंगल में एक ही पेड़ से लटकते हुए मिले हैं। युवक-युवती दोनों एक दिन पहले से ही लापता थे। घना जंगल और नक्सली इलाका होने के कारण घटना का पता देर से चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक कुड़ाल गांव के रहने वाले रंजीत कोर्चे (उम्र 28) और लखवंतीन (उम्र 23) के बीच प्रेम संबंध था। दोनों 11 जून को घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। बताया जा रहा है कि रविवार को कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां पेड़ से दोनों के शव लटके देखें। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़के के बड़े भाई को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

थाना प्रभारी तेज वर्मा के के मुताबिक कुड़ाल की पहाड़ी की दूसरी ओर पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके हुए मिले हैं। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इलाका नक्सली होने के कारण सावधानी बरती जा रही है। प्रेमी युगल ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर जांच कर रहे हैं। लड़का राज मिस्त्री का काम करता था। लड़का और लड़की के मोबाइल गायब थे। पुलिस ने बाद में उन्हें दोनों के घर से ही बरामद कर लिया है।

कोरबा में भी प्रेमी जोड़े ने की थी आत्महत्या

इससे पहले कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुबह के वक्त दोनों घर से निकले थे। इसके बाद दोपहर के वक्त दोनों की एक ही फंदे पर लटकती हुई लाश मिली थी।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक रंजना गांव में रहने वाले नितेंद्र सिंह (उम्र 19) का गांव की ही नम्रता गोड़ (उम्र 21) से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक दूसरे मिलते जुलते भी थे। गुरुवार सुबह भी दोनों अपने-अपने घर से निकले थे, लेकिन दोपहर के समय घर ही नहीं लौटे। इस पर लड़की के परिजनों ने लड़की तलाश शुरू की थी। जिसके बाद दोपहर के वक्त गांव के लोगों ने ही सूचना दी कि रमखार बस्ती के पास जामुन पेड़ में एक ही फंदे पर दोनों की लाश लटकी हुई थी।

आगर में भी प्रेमी जोड़े ने दी थी जान

बता दें कि 18 अप्रैल को आगरा के लहचोरा मजरा के नगला गडुआ में एक प्रेमी जोड़े ने अपने हाथ बांधकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते थे। चश्मदीदों ने बताया कि दोनों के हाथ बंधे थे। आसपास उनकी डेडबॉडी पड़ी थी। 

ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

इससे पहले राजस्थान के सीकर में नाबालिग और युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे, जो बुधवार को अपने घरों से निकले थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मामला सीकर के सदर इलाके का है, जहां रशीदपुरा इलाके में ट्रेन से कटे दो शव मिले। इसके बाद पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल के आधार पर दोनों की शिनाख्त की। सीकर के सदर थाना इलाके में युवक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.