Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

यूनिसेफ की अफसर के साथ दुष्कर्म, बॉडीगार्ड ने दिया वारदात को अंजाम

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां यूनिसेफ की एक महिला अफसर के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी महिला अफसर का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 साल की महिला अफसर स्वीडन की रहने वाली है और मार्च में ही उसकी पोस्टिंग इस्लामाबाद में की गई थी। वो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के हाई सिक्योरिटी वाले पॉश इलाके में अकेले रहती है।

वहीं मामले में अब तक पाकिस्तान सरकार की तरफ से किसी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि डिप्लोमैटिक प्रेशर की वजह से शाहबाज शरीफ मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक ये स्वीडिश महिला इस्लामाबाद के पॉश एरिया में अकेली रहती है। वो मार्च में ही स्वीडन से पाकिस्तान के ट्रांसफर होकर आई थी। मूल रूप से स्वीडन की ही नागरिक है। महिला ने जो FIR दर्ज कराई है, उसमें उसने सिलसिलेवार तरीके से घटना की जानकारी दी है। 

पीड़ित महिला ने सुनाई आपबीती

पीड़ित महिला ने कहा कि बुधवार रात मैं जल्दी सो गई थी। रात करीब 11.30 बजे मुझे कमरे में कुछ खटपट की आवाज सुनाई दी। रूम की लाइट बंद थी। इसलिए अंधेरे में कुछ देख नहीं सकी। तभी किसी शख्स ने मुझे पीछे से दबोच लिया और पूरी ताकत से मुंह दबा दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। मेरा दम घुट रहा था। मैंने उससे हाथ जोड़कर वॉशरूम जाने की इजाजत मांगी। इसी दौरान रेपिस्ट का चेहरा देख लिया। वो मेरा सिक्योरिटी गार्ड था।

पुलिस ने मामले से मीडिया को रखा दूर

इस्लामाबाद पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल केस के बारे में मीडिया को कुछ नहीं बताया है। महिला ने रेप का केस दर्ज करा दिया है, लेकिन इस्लामाबाद पुलिस और होम मिनिस्ट्री अब तक इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस ने एक बयान तक जारी नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे किसी सीक्रेट लोकेशन पर पूछताछ की जा रही है। अब तक यूनिसेफ ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे अपराध

माना जा रहा है कि विदेश मंत्रालय और होम सेक्रेटरी जल्द इस घटना के बारे में विस्तार से बयान जारी कर सकते हैं। बीते साल ब्रिटेन की एक महिला से लाहौर हाईवे पर गैंगरेप किया गया था।  इस घटना के बाद पाकिस्तान और ब्रिटेन के रिश्तों में काफी तनाव आ गया था। पाकिस्तान की पुलिस 2 महीने तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। ये ब्रिटिश महिला अपने दो बच्चों के साथ लाहौर से रावलपिंडी जा रही थी। आरोपियों ने उसकी कार का पीछा किया। सुनसान जगह कार को ओवरटेक करके रोका। पहले लूटपाट की और फिर रेप किया। इसके कुछ महीने बाद पाकिस्तान मूल की अमेरिकी महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म और इसके बाद में उसकी हत्या कर दी थी। पाकिस्तान में अपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.