Media24Media.com: सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर  (Jammu & Kashmir) में लगातार आतंकी मुठभेड़ हो रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के नौपोरा-खरपोरा में फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई, जिसमें जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।

इधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकी के छिपे होने के इनपुट मिले थे। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। ऑपरेशन में डोडा शहर के बाहरी इलाके से आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आतंकी के पास एक चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन, 14 लाइव कार्ट्रिज और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मामले की जांच जारी है।

भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या

वहीं अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सतनाम सिंह अपनी एसयूवी में बैठे थे। इसी दौरान एक बंदूकधारी उनके पास पहुंचा और गोलीबारी शुरू कर दी। इस मामले को लेकर पुलिस कहना है कि सतनाम सिंह के सीने और गर्दन में गोली लगी थी। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने की खबर 

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अचानक बम होने की सूचना DIAL 100 पर मिलते ही पूरा प्रशासन-पुलिस हरकत में आ गए। SSP ग्वालियर नाश्ता छोड़कर सीधे स्टेशन पहुंचे। BDS (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) को भी बुला लिया गया। सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन को खाली कराया गया। BDS की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। 12 बजे तक बम नहीं मिला था। न ही कोई संदिग्ध सामान या पैकेट अभी तक नजर में आया है।

'घाटी में घुसपैठ की तैयारी में 200 आतंकी' 

वहीं पूर्वोत्तर सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान और आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि घाटी में आतंकी घुसपैठ में भारी कमी आई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में करीब 200 आतंकवादी पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में घुसने के लिए तैयार बैठे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रशिक्षित आतंकवादियों की संख्या घट रही है, क्योंकि उन्हें स्थानीय समर्थन नहीं मिल रहा है और इसके अभाव में इस साल अब तक 21 विदेशी आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.