Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महिला और नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

हरियाणा में रोजाना दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं फतेहाबाद में महिला और नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। फतेहाबाद​​​​​​​​​​​​​​ सदर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला को रोटी बनाने के बहाने अपने घर बुलाया और उसे खेत में ट्यूबवेल पर ले जाकर दुष्कर्म किया। ​​​​​​​वहीं टोहाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों की शिकायत पर दुष्कर्म और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह शादियों में रोटी बनाने का काम करती है। एक दिन सदर क्षेत्र के एक गांव से बलविंदर नाम के व्यक्ति का फोन आया कि उसकी बहू घर पर नहीं है। ऐसे में वो उसके घर रोटी बनाने के लिए आ जाए। जब वह गांव पहुंची तो आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर ट्यूबवेल के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब विरोध किया तो उसने जाति सूचक गालियां दी। इस दौरान वह किसी तरह भाग आई। सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी बलविंदर के खिलाफ दुष्कर्म और अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

नाबालिग के साथ भी दुष्कर्म

वहीं फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर दूसरे गांव कुला ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वहीं उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और जाति सूचक गालियां दी। इस मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी गई है। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि दोनों मामलों में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.