Media24Media.com: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पुलिस की गाड़ी, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पुलिस की गाड़ी, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

Document Thumbnail

सिक्किम के लिंग्ज्या इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। जबकि 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। SDM सोनम रिनचेन लेपचा ने कहा कि गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सांचा बीर तमांग, लेनसोंग लेप्चा और यूगेन लेप्चा के रूप में हुई है। संगकलंग चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी एक आरोपी को लाने के लिए लिंग्ज्या जा रहे थे। तभी हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

इधर, दिल्ली के बदरपुर में खान सब्जी मंडी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टैंकर के मालिक को हिरासत में लिया गया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

बस हादसे में कई छात्र घायल

वहीं जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में कई छात्रा घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल बस शोपियां जिले में मुगल रोड पर दुबजान पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अनंतनाग के एक स्कूल के कई बच्चे घायल हो गए। इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रशासन को घायल बच्चों को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।

सिक्किम में भूस्खलन से एक मजदूर की मौत

सिक्किम के गंगटोक में भारी बारिश हुई। यहां गंगटोक-नाथुला हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिसमें 8 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुणाचल प्रदेश निवासी कालू तमांग (35) के रूप में हुई है। अन्य मजदूरों को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारतीय सेना, वन अधिकारियों और शेरेथांग पुलिस स्टेशन ने बचाव अभियान चलाया।

असम में लैंडस्लाइड से दो भाइयों की मौत 

असम के गोलपारा कस्बे में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के मलबे में दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद किए गए हैं। लैंडस्लाइड के चलते उनके घर की दीवार ढह गई, जिसके चलते दोनों मलबे में दब गए। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स टीम ने उनके शव निकाले। पिछले तीन दिनों में असम में अलग-अलग जगहों पर हुई लैंडस्लाइड में 6 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि बारिश किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए दुख लेकर आती है। कभी बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल जाते हैं तो कभी लोग इसी बारिश की वजह से अपने अपनों को खो देते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.