Media24Media.com: महासमुंद में 9 लाख रुपये की लूट, लुटेरों का नहीं मिला सुराग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में 9 लाख रुपये की लूट, लुटेरों का नहीं मिला सुराग

Document Thumbnail

 महासमुन्द जिले में लूट की घटना के करीब 24 घंटे बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। जिले के बागबाहरा इलाके में यह लूट की घटना घटी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  रायपुर के घड़ी कारोबारी के सेल्समेन और ड्राइवर को बंधक बनाकर 9 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर डकैत फरार हो गए. लूट में करीब 6 लोगों के शामिल होने की सूचना मिल रही है।

खल्लारी क्षेत्र में हुई वारदात

 जानकारी के मुताबिक रायपुर से मारुति वैन कार लेकर कारोबारी के प्रतिनिधि बागबाहरा वसूली के लिए आये हुए थे. तभी बोलेरो सवार डकैतों ने मारूति वैन कार का पीछा किया. जिसमें रायपुर के घड़ी कारोबारी के सेल्स मैन और ड्राइवर मौजूद थे. महासमुंद जिले के खल्लारी के पास सेल्समेन और ड्राइवर के सामने डकैतों ने अपनी गाड़ी लगा दी और अपनी बोलेरो में दोनों को बैठाकर जंगल मे ले जाकर पेड़ से बांध दिया. इसके बाद आरोपी 9 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। महासमुंद पुलिस सेल्समैन और ड्राइवर से पूछताछ करने में जुटी हुई है. साथ ही हर प्वाइं में नाकेबंदी कर डकैतों की खोजबीन कर रही है ।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.