Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक ही फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, महिला ने देवर से की थी दूसरी शादी

छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला कोरबा जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र का है, जहां पति-पत्नी की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली है। दोनों काम करके बिलासपुर से लौटे थे। इसके बाद दोनों के शव बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने पति को छोड़कर देवर से दूसरी शादी कर ली थी। 

 

पुलिस के मुताबिक करिश्मा धनवार (उम्र 24) की शादी मिसिया गांव में एक शख्स के साथ हुई थी। इसके बाद करीब 2 साल पहले उसने पति को छोड़ दिया और चाचा ससुर के लड़के संतराम धनवार (उम्र 20) से शादी कर ली। शादी के बाद से ही दोनों मजदूरी करने का काम करते थे। काम के सिलसिले में दोनों बिलासपुर में रह रहे थे। इसी बीच दोनों बिलासपुर से रविवार शाम को ही लौटे थे,  जिसके बाद रात को इनका कुछ पता ही नहीं चला। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

गांव के लोग जब नदी किनारे की तरफ रात को गए थे, तब उन्होंने एक ही फंदे पर दोनों को लटके हुए देखा। संभवना है कि दोनों ने वहां से लौटकर नदी किनारे फंदा लगाकर जान दे दी है। इधर, लोगों ने ही परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। फिर पुलिस को भी इस बात की खबर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर लिया ।

ग्रामीणों ने कही ये बात

ग्रामीणों का कहना है कि करिश्मा ने संतान सुख नहीं मिलने के चलते पति को छोड़ दिया था और अपने देवर से शादी कर ली थी, लेकिन देवर से शादी के बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। इस वजह से वह परेशान थी। आशंका है कि उसने इसी के चलते ये कदम उठाया होगा। फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृषटयता मामला आत्महत्या का लगा रहा है, लेकिन PM रिपोर्ट के बाद ही मौत का राज खुल सकेगा।

इस हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद

बता दें कि खुदकुशी एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है। अगर आप या अपने दोस्त या रिस्तेदार तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए, ताकि आत्महत्या जैसे प्राणघातक कदम उठाने से बच सकें। देश में रोजाना आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही है।

ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण  

  • पारिवारिक - 26 %
  • बीमारी - 19 %
  • वैवाहिक - 11 %
  • बेरोजगारी - 6 %
  • नशे की लत - 5 %
  • अन्य कारण - 24 %

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.