दिनेश पाटकर उपाध्यक्ष, संजय महंती जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि बने
![]() |
आनंदराम पत्रकारश्री |
![]() |
संजय महंती |
नवनिर्वाचित संचालक सदस्यों का प्रथम सम्मिलन आज दोपहर 12 बजे प्रेस क्लब महासमुन्द के सांस्कृतिक भवन में हुई। रिटर्निंग अधिकारी ए के दीवान ने अध्यक्षता की। उन्होंने संचालक मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रतिनिधि के चुनाव के लिए प्रस्ताव रखा। संचालक सदस्यों में से विपिन कुमार दुबे ने अध्यक्ष पद के लिए आनंदराम पत्रकारश्री का नाम प्रस्तावित किया। जिसका अनुमोदन उत्तरा विदानी ने की। इस पर सर्वसम्मति बनने पर प्रेस क्लब महासमुन्द के मौजूदा अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
![]() |
दिनेश पाटकर |
इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश पाटकर के नाम का प्रस्ताव लोकेश साहू द्वारा किया गया। जसवंत पवार ने इसका अनुमोदन किया। पाटकर भी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला सहकारी संघ मर्यादित प्रतिनिधि के लिए मतदान की स्थिति बनी। निर्वाचन शांतिपूर्ण और सदभाव के साथ संपन्न होने पर निर्वाचन अधिकारी श्री दीवान ने आभार प्रदर्शन किया।