Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्री बस, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Document Thumbnail

मध्यप्रदेश हादसों का गढ़ बन गया है। ताजा मामला इंदौर जिले का है, जहां सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल ने इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस तरह इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में करीब 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसकी पुष्टि सिमरोल  TI आरएस भदौरिया ने की है। कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक हादसे के वक्त बस तेज स्पीड में थी। ओवर टेक के चक्कर में हादसा हुआ है। 10 घायलों को इंदौर के अस्पताल लाया गया है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

जानकारी के मुताबिक बस भैरव घाट के पास 50 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई। बस पूरी तरह उलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंदौर से 4 एंबुलेंस भी घटनास्थल भेजी गई हैं। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि बस में 50 से 60 लोग मौजूद थे। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

कलेक्टर मनीष सिंह ने दी जानकारी

कलेक्टर मनीष सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसा खंडवा रोड पर सिमरोल के आगे घाट सेक्शन में हुआ है। बस काफी ऊंचाई से गिरी है। मैं बड़वाह से इंदौर बाइक से जा रहा था। अभी सिमरोल घाट ही पहुंचा था। इंदौर की ओर से बस सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही थी। सिमरोल घाट का एक टर्न पर 100 से 150 मीटर दूर रहा होगा, तभी तेज रफ्तार बस टर्न पर आते ही खाई में गिर गई। कुछ देर में लोगों के चीखने और बचाओ, निकालो और कराहने की आवाजें आने लगीं।मैंने तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोक कर इमरजेंसी एंबुलेंस 108 को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर करीब 10 मिनट रुका। इसके बाद इंदौर के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मृतकों को चार-चार लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही घायलों का निशुल्क इलाज की बात भी कही है।  

शहडोल में 5 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले शहडोल जिले में बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। पिकअप जयसिंहगर के डोहका गांव से देवलोंद जा रही थी। हादसे में 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 10 की हालत ज्यादा नाजुक है। हादसा ब्यौहारी थाना इलाके के टिहकी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में पिकअप में सवार 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.