Media24Media.com: 2 सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात, आरोपियों ने 6 महीने की बच्ची से की दरिंदगी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

2 सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात, आरोपियों ने 6 महीने की बच्ची से की दरिंदगी

Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है, जहां दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में दो बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। इनमें से एक बच्ची की उम्र महज छह महीने और दूसरी की उम्र 14 साल है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है।

फाइल फोटो

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 साल के कमल मल्होत्रा ​​उर्फ ​​चिनू के रूप में हुई है। वह जहांगीरपुरी का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया गया है। वहीं दूसरे आरोपी का नाम राज उर्फ राजू है, जिसे पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देते समय दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 14 साल की है, जो मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है और ठीक से बोल भी नहीं पाती है। वहीं दूसरी बेटी 6 महीने की है। शुक्रवार शाम वह काम के बाद घर लौटे, तो उन्हें घर में बच्चियां नहीं मिलीं। तभी पत्नी ने पड़ोस में उनके रोने की आवाज सुनी और वह वहां पहुंची। वहां उसने चिनू और राजू को बच्चियों के साथ दुष्कर्म करते देखा। महिला को देखते ही दोनों आरोपी फरार हो गए।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि शनिवार को चीनू के समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास एक पार्क में होने की सूचना मिली थी। वहां पहुंचकर उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना और फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि चीनू मजदूरी का काम करता था, लेकिन वर्तमान में बेरोजगार था। दोनों ने शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल बच्चियां अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं पुलिस फरार आरोपी राजू की तलाश कर रही है। 

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन बलात्कार के 77 मामले दर्ज किए गए। इस तरह साल 2020 में देश में दुष्कर्म के कुल 28 हजार 046 मामले सामने आए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 4 लाख 05 हजार 326 थे। 

दुष्कर्म के मामले में राजस्थान सबसे आगे

वहीं 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.