Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ज्वाइंट डायरेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, बिना सूचना के गायब मिलने पर 12 डॉक्टर्स और 13 स्टाफ को नोटिस

Document Thumbnail

बिलासपुर में प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर प्रमोद महाजन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान 12 डॉक्टर्स और 13 स्टाफ बिना सूचना के गायब मिले, जिन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर ने शो कॉज नोटिस जारी कर वेतन में एक दिन की कटौती करने की चेतावनी दी है। ज्वाइंट डायरेक्टर सुबह जिला अस्पताल पहुंचे, तब सिविल सर्जन भी नहीं पहुंचे थे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय अस्पताल के साथ ही शहर में भी अव्यवस्था का चरम पर है। 

ज्यादातर अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ समय पर ड्यूटी में नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते मरीजों को दिक्कतें हो रही है। CMHO और प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर प्रमोद महाजन ने सभी BMO समेत स्वास्थ्य अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही वे खुद लगातार ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह से प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर महाजन व्यवस्था की जानकारी के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच रहे हैं।

जिला अस्पताल में गायब डॉक्टर्स और स्टाफ को नोटिस

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे डॉक्टर महाजन जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होनें पहले OPD को देखा। यहां OPD में ज्यादातर डॉक्टर ड्यूटी नदारद मिले। इसके बाद उन्होंने वार्ड में राउंड लगाया, जहां कई नर्स और स्टाफ नहीं दिखे। इस दौरान उन्होंने मरीजों से इलाज संबंधी जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टर महाजन ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। तब पता चला कि12 डॉक्टर समेत 25 स्टाफ नदारद थे। उन्होंने सभी डॉक्टर और स्टाफ को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उनके वेतन में एक दिन की कटौती करने की चेतावनी दी है।

सिविल सर्जन को नहीं थी जानकारी

ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. महाजन के निरीक्षण करने के संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को भी जानकारी नहीं था। उन्होंने बताया कि सुबह 9.30 बजे अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 12 स्टाफ को शो काज नोटिस दिया है। ज्वाइंट डायरेक्टर के निरीक्षण करने के संबंध में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद डॉक्टर्स और स्टाफ सुधरते हैं या पहले जैसे ही रहते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.