Media24Media.com: बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को बोलेरो ने कुचला, सभी की मौके पर ही मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को बोलेरो ने कुचला, सभी की मौके पर ही मौत

Document Thumbnail

MP हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला ग्वालियर का है, जहां एक बोलेरो ने 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों, दो महिलाएं और एक पुरुष की मौत हो गई। परिवार मुरैना से लगन फलदान समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचा था। कार्यक्रम के बाद सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था। हादसा बड़ागांव खुरेरी के पास स्थित हसन पुरा ढाबे के पास हुआ। उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें दोपहर में जाने से रोका भी था, लेकिन वे नहीं माने।

पुलिस के मुताबिक निरपाल जाटव (उम्र 59), अपनी पत्नी राजा बेटी जाटव (उम्र 50), बहू रज्जो जाटव (उम्र 35), पोती पूनम (उम्र 7) और दूसरी पोती रेशमा (उम्र 6) मुरैना के रहने वाले थे। सभी बुधवार को ग्वालियर में रिश्तेदार के घर लगुन फलदान के समारोह में शामिल होने गए थे। रात में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरुवार दोपहर वापस मुरैना जा रहे थे। सभी बस के इंतजार में विक्रांत कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो आई और उन्हें टक्कर मार दी। किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला।

स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

घटना के बाद पुलिस को स्पॉट पर पहुंचने में कुछ देर हो गई। इस बीच मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। लोगों ने चक्काजाम कर दिया था। साथ ही बीच सड़क पर कांटों के झाड़ लगा दिए थे। इस बीच पता चला कि मृतक परिवार को उनके रिश्तेदार महेंद्र ने रोका था। उनका कहना था कि शाम को चले जाना, लेकिन निरपाल उसी समय जाने की जिद पर अड़ा था। रिश्तेदार का कहना है कि काश वो मेरी बात मान लेता। निरपाल उसकी राजाबेटी परिवार के साथ खड़े थे, तभी बोलेरो मौत बनकर आई। 

CM शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

पांचों को कुचलते हुए निकल गई। मैं कुछ सामान लेने आया था, इसलिए बच गया। नहीं तो मैं भी हादसे का शिकार हो जाता। घटना के बाद ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने परिजन को आर्थिक सहायता की घोषणा की है। वहीं घटना को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि- ग्वालियर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में मुरैना के एक ही परिवार के 5 लोगों के असमय काल कलवित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परमात्मा परिवारजनों को इस अपार दुख से उबरने के लिए सम्बल प्रदान करें।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है। रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।' 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.