Media24Media.com: नेशनल हाईवे पर 4 आतंकियों को किया गया गिरफ्तार, पाकिस्तान से है कनेक्शन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नेशनल हाईवे पर 4 आतंकियों को किया गया गिरफ्तार, पाकिस्तान से है कनेक्शन

Document Thumbnail

हरियाणा के करनाल जिले में 4 खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों गिरफ्तार आतंकी कार में हाईवे से गुजर रहे थे, जिसकी सूचना इंटेलिजेंस ब्यूरो ने पुलिस को दी थी। चारों गिरफ्तार आतंकी गुरप्रीत, अमनदीप, परविंदर और भूपेंदर पंजाब के रहने वाले हैं। इनमें तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का है। बताया जा रहा है कि चारों आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े हैं। वहीं पंजाब पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम आतंकियों से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस ने आतंकियों के पास से एक देसी पिस्तौल, 31 कारतूस, 1.30 लाख कैश, 3 लोहे के कंटेनर बरामद किए हैं। टीम ने इनका एक्सरे करवाया है। इसमें एक्सप्लोसिव की पुष्टि हुई है। SP गंगाराम पुनिया ने बताया कि चारों आरोपी पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के इशारे पर काम कर रहे थे। रिंदा ने ही इन्हें असलहा सप्लाई किया था और उसे तेलंगाना के आदिलाबाद में पहुंचाने का काम सौंपा था। इसके बदले चारों को मोटी रकम मिलनी थी। इससे पहले भी आरोपी नांदेड़ के पास ऐसी कन्साइनमेंट पहुंचा चुके हैं। 

रिंदा इन्हें ड्रोन से सप्लाई करता था और मोबाइल ऐप से लोकेशन सेंड करता था। उसके बाद यह विस्फोटक को बताई हुई लोकेशन तक पहुंचाते थे। आतंकी रिंदा ने एक मोबाइल ऐप के जरिए गिरफ्तार युवकों को लोकेशन दी थी। उसके मुताबिक इन्हें फिरोजपुर बुलाया था। फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा के पास गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत के दोस्त आकाशदीप के ननिहाल के खेत हैं। उन्हीं खेतों में ड्रोन से विस्फोटक की सप्लाई की गई थी। चारों को वहां से एक्सप्लोसिव उठाकर तेलंगाना पहुंचना था। उससे पहले पुलिस ने IB की सूचना पर उन्हें करनाल में दबोच लिया।

SP ने दी मामले के बारे में जानकारी

SP गंगाराम पुनिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत जेल जा चुका है। जेल में ही उसकी मुलाकात राजवीर नाम के शख्स से हुई। राजवीर की पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से पुरानी पहचान है। राजवीर ने ही गुरप्रीत की बात रिंदा से करवाई। वह करीब 9 महीने से संपर्क में थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो को मिली सूचना के बाद करनाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बसताड़ा टोल प्लाजा के पास नाका लगाया और कार को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर गाड़ी की तलाशी ली और असलहा-बारूद बरामद किया। पुलिस चारों को मधुबन थाना लेकर गई है, जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है।

आतंकवादियों को मधुबन थाने में लाए जाने के बाद थाना आने वाले सामान्य फरियादियों को वापस लौटा दिया गया। चारों आरोपियों को मधुबन थाने में लाने के बाद मेन गेट बंद कर दिया गया। अंदर आतंकवादियों से पूछताछ चल रही है। थाना में अपने कामों से आने वालों पर रोक लगा दी गई। शिकायतकर्ताओं को भी वापस लौटाया गया। वहीं कुछ लोगों की शिकायतों पर जांच के लिए बुलाया था। उन्हें भी गेट से वापस भेज दिया है। साथ ही कहा गया कि जांच अधिकारी दोबारा से बुलाने के लिए फोन कर देंगे। पुलिस ने चारों आतंकियों को मधुबन थाना पुलिस से CIA-1 करनाल में शिफ्ट कर दिया है। यहां पर पंजाब पुलिस भी चारों से पूछताछ के लिए पहुंच रही है। 

गृहमंत्री अनिल विज ने दी जानकारी

पुलिस ने कार को पुलिस थाना के सेंटर में खड़ा किया। गाड़ी के चारों तरफ दूर-दूर तक कोई भी वस्तु नहीं है। टीमें गाड़ी की गहनता से जांच कर रही हैं। बम दस्ता भी पूरी तरह से हरकत में है। जवानों द्वारा ईंटों से घेरा बनाया जा रहा है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि कार में 4 आतंकी पंजाब की तरफ से आ रहे थे। हरियाणा पुलिस ने उन्हें पकड़ा है। उनके पास से काफी असलहा बरामद हुआ है। पाकिस्तान और अन्य पहलुओं से अभी जांच जारी है। बता दें कि इससे पहले MP में आतंकी घटनाओं के बारे में खुलासा हुआ था। वहां पकड़ाए आतंकियों ने कई खुलासे किए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.