Media24Media.com: गड्‌ढे में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गड्‌ढे में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला सीवान के उस्ती गांव का है, जहां गड्ढे में डूबने से 2 बच्चियों की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के उस्ती गांव के रहने वाले सिकंदर महतो की 11 साल की बेटी अंशु कुमारी के रूप में हुई है। जबकि दूसरी बच्ची की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के हीरालाल महतो की बेटी शारदा कुमारी के रूप में हुई है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को गांव के ही गड्ढे में बच्चे नहा कर रहे थे। इसी दौरान अंशु और शारदा पानी में डूब गई। साथ मे नहा रहे बच्चे वहां से भागते हुए घर पर आकर मामले की पूरी जानकारी दी। इसके बाद घर की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोरगुल की आवाज सुनकर गांव के लोग भागते हुए गड्ढे के पास पहुंचे, जिसके बाद ग्रामीणों के प्रयास से दोनों बच्चियों को पानी से भरे गड्ढे से बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। 

जानकारी के मुताबिक महाराजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली हीरालाल महतो की बेटी शारदा कुमारी रविवार को अपनी मां चमेली देवी के साथ अपने मामा के घर उस्ती आई थी। दोनों लड़कियों के मौत के बाद गांव में मातम छा गया है। 

10 सितंबर को हुआ था ऐसा ही हादसा

इससे पहले 10 सितंबर 2021 को बिहार के पूर्वी चंपारण में 3 बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। तीनों बच्चे पढ़ने के लिए कोचिंग जा रहे थे। इसी बीच तीनों का पैर गड्ढे के पास फिसल गया और वो पानी भरे गड्ढे में गिर गए। बच्चों के डूबने का पता तब चला जब ग्रामीण इस रास्ते से होकर गुजर रहे थे, तो उन्होंने पानी भरे गड्ढे में शव को देखा और शोर मचाने लगे इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों शव को पानी से बाहर निकाला।

तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत

बता दें कि 5 सितंबर को राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ क्षेत्र में तालाब में नहाने गए एक ही परिवार 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। पानी के बाहर खड़े अन्य बच्चों ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी, जिस पर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पांचों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और सभी बच्चों को मंगलवाड़ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। 

नहाने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ क्षेत्र के एक तालाब में 8 बच्चे नहाने के लिए रविवार सुबह निकले थे, जिनमें से दो बच्चे तालाब में नहीं उतरे। वहीं मंगलवाड़ के सूरज ( उम्र 12) का पैर स्लिप होने पर वो भी तालाब से बाहर निकल गया। जबकि मंगलवाड़ के भावेश (उम्र 10), चंद्रशेखर (उम्र 12), सुमित (उम्र 12), प्रिंस (उम्र 8) और इंदौरा के हरीश (उम्र 8) नहाने के लिए तालाब में उतर गए। इस दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से बच्चे डूबने लगे, जिन्हें डूबते देख बाहर खड़े बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिन्होंने पहुंचकर पांचों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.