Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मंत्री डहरिया ने किए कौशल्या माता के दर्शन, CM ने दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी में 2 दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिवकुमार डहरिया ने शिरकत की। मंत्री डहरिया ने चंदखुरी मंदिर में माता कौशल्या के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लेते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंत्री डहरिया ने नवरात्रि के अवसर ज्योति कलश के दर्शन भी किए।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार राम वन गमन पथ को विकसित कर रही है। इस कड़ी में सबसे पहले माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से माता कौशल्या मंदिर का जीर्णोद्धार करने के साथ ही परिसर के सौदर्यीकरण का कार्य किया गया है। इसके बाद से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं।  

CM ने दी दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। CM बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नवरात्रि देवी उपासना का पर्व है। पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। 

देवी हमारे घरों में बेटियों के रूप में आती है: CM

CM बघेल ने कहा कि शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में बेटियों के रूप में आती है। सिर्फ नौ दिन के लिए नहीं बल्कि हमेशा बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा के भाव से हम सच्चे अर्थों में उपासना को सार्थक कर सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.