Media24Media.com: 11 जिलों में फिर से किया गया फेस मास्क पहनना अनिवार्य, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर फैसला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

11 जिलों में फिर से किया गया फेस मास्क पहनना अनिवार्य, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर फैसला

Document Thumbnail

देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसमें गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ जिले शामिल हैं। वहीं हरियाणा सरकार ने भी गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में मास्क जरूरी कर दिया है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 501 नए मामले सामने आए और 290 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 1729 है, जिनका इलाज जारी है। वहीं तमिलनाडु में कोरोना के 27 नए मामले सामने आए। 26 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 232 है। 

देश में रविवार को कोरोना के 2 हजार 183 केस दर्ज हुए थे। ये शनिवार के मुकाबले 89.8% की बढ़ोतरी है। शनिवार को 1 हजार 150 केस मिले थे। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। रविवार को 214 लोगों की मौत दर्ज की गईं। इसमें 213 मौतें केरल में दर्ज हुई है, जिसमें 212 बैकलॉग डेटा की हैं। 1 मौत उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई। जनवरी में आई तीसरी लहर के बाद लगातार 11 हफ्तों से मामलों में गिरावट हो रही थी, लेकिन बीते 7 दिनों यानी 11 से 17 अप्रैल तक कोरोना मामलों में 35% का इजाफा हुआ है। हालांकि ये बढ़ोतरी सिर्फ दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्ज की जा रही है।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में आधे से ज्यादा जिलों में कोविड के मामले शून्य हैं। हमने गुरुग्राम में बढ़ते कोविड मामलों के कारणों का पता लगाने के लिए टीम भेजी है। दिल्ली से सटे चार जिलें (गुरुग्राम, झझर, फरीदाबाद, सोनीपत) में मास्क को अनिर्वाय कर दिया है।

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड के मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी निवासियों को भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है। 

रविवार को खत्म हुए हफ्ते में देश में करीब 6 हजार 610 कोरोना केस दर्ज हुए थे। इससे बीते हफ्ते में देश में 4,900 केस मिले थे। कोरोना से होने वाली मौतों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले हफ्ते सिर्फ 27 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई। यह 23 से 29 मार्च 2020 के हफ्ते के बाद किसी हफ्ते में सबसे कम मौतें हैं। इससे पिछले हफ्ते 54 मौतें दर्ज की गई थीं।

केंद्र सरकार ने अप्रैल की शुरुआत में घोषणा की थी कि 10 अप्रैल यानी रविवार से 18+ उम्र वाले सभी नागरिकों को निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगाई जाएगी। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बीते 7 दिनों में मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है। पिछले हफ्ते दिल्ली में अब तक के सबसे ज्यादा 2,307 केस मिले। उसके पिछले हफ्ते में दिल्ली में 943 केस मिले थे। यानी एक हफ्ते में दिल्ली में मामलों में 145% बढ़ोतरी हुई है। इस हफ्ते देश के कुल कोरोना केस में दिल्ली की हिस्सेदारी एक-चौथाई रही। दिल्ली के स्कूलों में कोरोना मामलों के चलते स्कूलों में भी कुछ दिन की छुट्टी की गई।

हरियाणा में भी बढ़ रहे केस

हरियाणा में एक हफ्ते में केस 514 से 118% बढ़कर 1,119 हो गए। उत्तर प्रदेश में बीते हफ्ते 540 केस मिले थे, जो उसके पिछले हफ्ते के मुकाबले 141% ज्यादा थे। 3 अप्रैल से 9 अप्रैल वाले हफ्ते में उत्तर प्रदेश में 224 केस सामने आए थे। दोनों ही राज्यों में ज्यादातर नए मामले दिल्ली से सटे NCR शहरों में मिले, जैसे- नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.