Media24Media.com: सिरपुर के श्रीराम जानकी मंदिर में पांच लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सिरपुर के श्रीराम जानकी मंदिर में पांच लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन

Document Thumbnail

महासमुंद। ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के श्रीराम जानकी मंदिर में पांच लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। आज शुक्रवार को छग चन्द्रनाहू कुर्मी छत्रिय समाज लवन राज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

शुक्रवार को छग चन्द्रनाहू कुर्मी छत्रिय समाज लवन राज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि सिरपुर में समाज का श्रीराम जानकी मंदिर स्थापित है। उक्त मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन की आवश्यकता है। भवन नहीं होने से सामाजिक कार्यों के आयोजन में दिक्कतें होती हैं। लिहाजा यहां भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक  चंद्राकर ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

इन्होंने जताया विधायक का आभार 

भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा किए जाने पर चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष खोरबाहरा चंद्राकर, गौरीशंकर चंद्राकर, श्रीमती मीनाबाई चंद्राकर, चिंतामणी चंद्राकर, बसंत कुमार चंद्राकर, महेश्वर चंद्राकर, पंचराम चंद्राकर, शत्रुघनलाल चंद्राकर, धनीराम चंद्राकर, बाबूलाल चंद्राकर, सुखराम चंद्राकर, कुलेश्वर चंद्राकर, जगमोहन चंद्राकर, शत्रुघन चंद्राकर, तुकाराम चंद्राकर, पंचराम चंद्राकर, पुनीतराम चंद्राकर, बिरबल चंद्राकर, कीर्तन चंद्राकर, हीरालाल चंद्राकर आदि ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.