Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महीने के पहले दिन फिर 250 रु बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, 15 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

कोरोना काल से हर वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों पर पड़ा है। इसी बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी (LPG cylinder prices rise) कर लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। देश के ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी (LPG cylinder prices rise) की है। ऑयल कंपनी IOC (Oil Company IOC) के मुताबिक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत को  250 रुपए तक बढ़ा दिया गया है। वहीं दो महीनों में अब तक कुल 346 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।

लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच घरेलू LPG उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। क्योंकि अभी 10 दिन पहले तक घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़े हुए थे। जबकि 22 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया था। बता दें कि 5 राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद से महंगाई की मार शुरू हुई है, जो लगातार जारी है। 22 मार्च को बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 19 किलो वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर दिल्ली में 2253 रुपए का मिलेगा।

दिल्ली में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपए है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट पर असर दिखाई देगा। इसका प्रभाव आम ग्राहकों की जेब पर भी पड़ेगा, क्योंकि लागत में इजाफा होने से बाहरी खाने की कीमतें बढ़ना तय है। वहीं कोलकाता में अब ये 2087 रुपए के बजाय 2351 रुपए और मुंबई में 1955 की जगह 2205 रुपए में मिलेगा।

नई दरें 15 अप्रैल 2022 को लागू

चेन्नई में अब इसी सिलेंडर के लिए 2138 रुपए की बजाए 2406 रुपए खर्च करने होंगे। बता दें कि कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के अलावा हवाई ईंधन की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। 1 अप्रैल को जेट फ्यूल यानी एटीएफ के दाम 2 फीसदी से बढ़ाकर 1 लाख 12 हजार 925 किलोलीटर हो गई है। पहले ये 1 लाख 10 हजार 666 रुपए किलोलीटर थी। वहीं नई दरें 15 अप्रैल 2022 को लागू होंगी।

ऐसे चेक कर सकते हैं LPG के दाम  

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (http://www.iocl.com/Products/Indanegas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं। 

अपने हिसाब से चुन सकेंगे डिस्ट्रीब्यूटर

LPG कस्टमर अपने मन मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकें और सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे। शुरुआती चरण में यह सुविधा जून, 2021 में चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में शुरू की गई है। यह सुविधा इसलिए शुरू की गई है ताकि ग्राहकों को समय पर और जल्दी में रिफिल मुहैया कराया जा सके।

सरकार इन 12 गैस सिलेंडर पर देती है सब्सिडी  

सरकार एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी (Government gives subsidy on these 12 gas cylinders) देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंदर खरीदना पड़ेगा। ऑयल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। वहीं इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.