Media24Media.com: Accident In Mahasamund मधुमक्खी के हमले से बुजुर्ग और मासूम बालक की मौत, महुआ बीनने जंगल गए थे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Accident In Mahasamund मधुमक्खी के हमले से बुजुर्ग और मासूम बालक की मौत, महुआ बीनने जंगल गए थे

Document Thumbnail

महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र के ग्राम गिरना जंगल में एक दर्दनाक हादसा में एक ही परिवार के नानी और नाती की दर्दनाक मौत हो गई। महुआ बीनने गए 5 साल के बालक और उसकी 70 वर्षीय बुजुर्ग नानी पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे बालक ने घटनास्थल में ही दम तोड़ दिया। वहीं उसकी नानी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस व परिजनों के अनुसार छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला अंतर्गत पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरना के जंगल में एक वृद्ध और 5 वर्षीय बच्चा महुआ बिनने गए थे। इसी दौरान एक बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते पर चोच मार दी। जिससे मधुमक्खियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आसपास के लोगों पर हमला कर दिया। 



हमले से 5 वर्षीय बालक साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वृद्ध महिला जहुरमती (70) की मौत इलाज के लिए अस्पताल  ले जाने के बाद हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बीएमओ तारा अग्रवाल ने बताया कि  घटना आज सुबह की है। मधुमक्खियों के हमले से दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान साहिल और जहुरमती के रूप में परिजनों ने की है।  मृतकों के पूरे शरीर में मधुमक्खियों के डंक के निशान थे।  हमले से मासूम की मौत घटना स्थल पर ही अस्पताल लाने के पहले हो गई थी। जबकि वृद्ध महिला की मौत अस्पताल में लाने के 15 मिनट बाद हुई।
मधुमक्खियों के हमले से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम छा गया है। इस तरह की यह पहली घटना है, जब बुजुर्ग महिला और मासूम बालक की मौत मधुमक्खी के डंक मारने से हुई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.