Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

देश के अलग-अलग राज्यों में हुए हादसों में 14 लोगों की मौत, 55 से ज्यादा घायल

Document Thumbnail

देश में सोमवार का दिन हादसों से भरा रहा। दरअसल, अलग-अलग राज्यों में हुए हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल है।  पहली घटना कर्नाटक के मेंगलुरु का है, जहां फिश प्रोसेसिंग यूनिट में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा मेंगलुरु के श्री उल्का एलएलपी में स्थित फिश प्रोसेसिंग यूनिट में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक एक मजदूर मछलियों को साफ करते वक्त टैंक में गिर गया और बेहोश हो गया। इस टैंक में विभिन्न स्थानों से लाई गई मछलियों को साफ किया जाता है। गिरे मजदूर को बचाने के लिए सात और मजदूर नीचे उतरे। कुछ देर बाद वो भी बेहोश हो गए। बाद में सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां 5 मजदूरों की मौत हो गई।

अमेठी में 6 लोगों की मौत

दूसरी घटना UP के अमेठी की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

घटना अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज सगरा के नजदीक की है। बोलेरो लखनऊ से अमेठी आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में 10 लोग सवार थे। इनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई, एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में 10 लोग सवार थे। 

बारात जा रहे थे सभी

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अनिल बोलेरो गाड़ी से अपने साथियों के साथ अपनी ससुराल से बारात जा रहे थे। मौनी महाराज के आश्रम के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा कल्लू, उसके बेटे और कृष्ण कुमार सिंह समेत 6 की मौत हो गई। लवकुश, मुकेश और अनुज समेत 4 घायल हुए हैं। मृतकों में से 4 लोग अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

CM योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने और इस दुर्घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव राहत और मदद प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

कूचबिहार में चक्रवात से 2 की मौत 

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में आए चक्रवात में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 50 लोग घायल हैं। कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्र नाथ घोष ने कहा कि जिले के ब्लॉक नंबर एक, मोआमारी ग्राम पंचायत में चक्रवात से 2 लोगों की मौत हो गई। चक्रवात से तूफानगंज, माथाभांगा समेत कई अन्य क्षेत्र भी प्रभावित हैं।


टेबल टेनिस खिलाड़ी की मौत 

तमिलनाडु के टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वा दीनदयालन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे सिर्फ 18 साल के थे। विश्वा दीनदयाल 83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में खेलने जा रहे थे। हादसे में विश्वा के 3 साथी खिलाड़ी जख्मी हो गए, इनमें एक ही हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.