Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सिर्फ 600 के लिए कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन का है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या (Son kill her father) कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने अपने रिटायर्ड टीचर पिता से 600 रुपए मांगे थे। पैसा नहीं देने पर आरोपी ने पिता को जमकर पीटा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

 

वहीं नानाखेड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वेदनगर के रहने वाले मूलचंद (उम्र 73) सांची पॉइंट संचालित करते थे। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अलग रहता है। जबकि छोटा बेटा अजय (उम्र 35) साथ में रहता है। मूलचंद दूध का काम करते थे। अजय भी उनके काम में मदद करता था। बुधवार रात को अजय ने पिता से दुकान का सामान लाने के लिए 600 रुपए मांगे। उन्होंने इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि अजय ने पिता को लात-घूसों और डंडे से जमकर पीट दिया। 

TI ने दी घटना के बारे में जानकारी 

परिजनों ने सेवाराम को सांवेर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। TI ओपी अहीर ने बताया कि बाप-बेटे में 600 रुपए को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मूलचंद के बड़े पुत्र ने बताया कि वो करीब 10 साल से अलग रहता है। अजय उसकी पत्नी और उसके दोनों बच्चे पिता के साथ रहते हैं। पिता के घायल होने पर वारदात का पता चला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.