Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में पौने दो करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना के दोनों टीके

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में पौने दो करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना के दोनों टीके

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 75 लाख 48 हजार 020 नागरिकों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 18 साल से ज्यादा की 85 प्रतिशत आबादी और 15 से 18 साल के 47 प्रतिशत किशोर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। राज्य में चार लाख 26 हजार 935 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा के लोगों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है। वहीं 16 मार्च से 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत के बाद से 25 मार्च तक इस आयु वर्ग के एक लाख 80 हजार 844 बच्चों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

राज्य में 18 साल से ज्यादा के करीब शत-प्रतिशत और 15 से 18 साल की 69 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लग चुका है। यहां 18 साल से ज्यादा के एक करोड़ 98 लाख 20 हजार 657 नागरिकों और 15 से 18 साल के 11 लाख 28 हजार 249 किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं 18 साल से ज्यादा के एक करोड़ 67 लाख 72 हजार 854 व्यक्तियों और 15 से 18 वर्ष के सात लाख 75 हजार 166 बच्चों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। इन दोनों आयु वर्गों में पहली, दूसरी, प्रीकॉशन डोज और 12 से 14 साल के बच्चों को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक कुल तीन करोड़ 91 लाख चार हजार 705 टीके लगाए गए हैं।

देश में 183 करोड़ के पार वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत का कोविड वैक्सीनेशन कवरेज 183 करोड़ 11 लाख के पार हो गया है।  देश में अब तक टीके का 98 करोड़ 31 लाख से ज्यादा पहला और 82 करोड़ 67 लाख से ज्यादा दूसरा डोज लगाया गया है। वहीं 2 करोड़ 12 लाख से ज्यादा बूस्टर डोज लगाए गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.