देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in UP) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का है, जहां रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम के शौचालय में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी।
इसी बीच एक युवक महिला को झांसा देकर टॉयलेट ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। अंतू थाना क्षेत्र में गड़वारा इलाके की एक महिला अपने पति के साथ अहमदाबाद जाने लिए प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां स्टेशन के पास रहने वाला एक युवक मिला, जो महिला को दीदी कहते हुए बातचीत करने लगा।
शनिवार सुबह महिला का पति नाश्ता लेने बाहर चला गया। इस दौरान युवक महिला को बहाने से शौचालय के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, चारगाब रेलवे स्टेशन पर एक बच्ची को डांटना सिपाही को काफी महंगा पड़ा। बच्ची के साथ महिला सिपाही के साथ भिड़ गई और उसे चप्पल से पीटा। हालांकि इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया, लेकिन घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद SP रेलवे ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है।
SP ने किया सिपाही को निलंबित
चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक सिपाही अरूण यादव ने फुटओवर ब्रिज पर खेल रही बच्ची को डांट दिया। इसके बाद कहा कि यहां खेली तो डंडे से हाथ तोड़ देंगे। इस पर बच्ची के साथ मौजूद महिला ने इसका विरोध किया। सिपाही इससे नाराज हो गया और महिला को अपशब्द कहने लगा। सिपाही ने महिला को भी डंडे से पीटने की बात कही। इससे गुस्साई महिला ने सिपाही को चप्पल से पीट दिया। सिपाही ने भी महिला को धक्का दिया। इससे महिला गिर पड़ी। इस बीच महिला के साथ मौजूद व्यक्ति ने सिपाही को पकड़ लिया। बवाल होता देखकर वहीं भीड़ लग गई। RPF की महिला सिपाही ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया।