Media24Media.com: संदीप ने राजस्थान में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सामाजिक सम्मेलन में हुए शरीक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

संदीप ने राजस्थान में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सामाजिक सम्मेलन में हुए शरीक

Document Thumbnail

रायपुर। राजस्थान प्रान्तीय तैलिक साहू महासभा जयपुर द्वारा प्रादेशिक बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू थे। उन्होंने बताया कि जयपुर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि युवा नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संगठन की जिम्मेदारी मिली है। 

उन्होंने  समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने और युवाओं की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। युवा नेतृत्व को अपने बीच पाकर सामाजिक कार्यकर्ता गदगद हुए। कार्यक्रम में प्रदेश युवाध्यक्ष श्याम मंगरोरा, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शौकीन चंद्र राठौड़, जुगल भाटी पशुधन बोर्ड सदस्य, प्रदेश महामंत्री जगदीश प्रसाद साहू , महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला साहू ,  श्याम सुंदर साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन राठौर, ओम जी, नरेंद्र राठौर, महिलाध्यक्ष, पूर्व महिलाध्यक्ष संगीता साहू, पूर्व कोषाध्यक्ष रामकरण उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रवक्ता विजय साहू, युवा उपाध्यक्ष कल्याण साहू, देवराज साहू, बालकिशन साहू, अनिल साहू,  बबलू झाला, गिराज बजारवाले, राजकुमार गगार्निया सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारी, राजस्थान के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर संदीप साहू का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मैं राजस्थान की वीर भूमि और तैलिक समाज के लोगों को हृदय से धन्यवाद देता हूं। युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने का वे निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.