Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सेक्स रैकेट: ब्याज वसूली के ऑफिस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में पुलिस ने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का भंडाफोड़ किया है। साथ ही मामले में 2 महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ब्याज वसूली के ऑफिस से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। इसके लिए ग्राहकों को एक फार्म हाउस पर भेजा जाता था। पुलिस ने दोनों जगहों पर एक साथ कार्रवाई की। 

मामला कोतवाली क्षेत्र का है, जहां शहर के रिहायशी इलाके में पुलिस को देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर पुलिस ने एक दफ्तर में छापेमारी की। ये दफ्तर शहर का ही प्रकाश गोलछा का है। वो प्रॉपर्टी, ब्याज पर रुपए देने समेत अन्य काम करता है। वहां से पुलिस ने प्रकाश समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

इसी दौरान शहर से दूर सोमनी क्षेत्र के एक फार्म हाउस में भी देह व्यापार कराए जाने की जानकारी मिली। पूछताछ में पता चला कि वो प्रकाश गोलछा का ही है। वहां पर ही प्रकाश लड़कियों और ग्राहकों को भेजता था। पुलिस इससे पहले भी प्रकाश को देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

जीजा-साली समेत 12 लोग गिरफ्तार

बता दें कि 6 सितंबर को बिहार की आरा पुलिस ने सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का भंडाफोड़ किया था। साथ ही 5 जोड़ों यानी 12 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर उन्होंने जगदीशपुर नयका टोला मोड़ के पास स्थित एक होटल में छापेमारी की, जहां से 5 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इनमें एक 51 साल का जीजा और 21 साल की साली भी थी। तलाशी के दौरान वहां कई आपत्तिजनक सामान भी मिले थे। 

होटल में कई सालों से चल रहा था अवैध धंधा

जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर के नयका टोला स्थित निर्मला होटल में कई सालों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लग रही थी। होटल में जगदीशपुर के अलावा, बिहिया, पीरो, मलियाबाग, आरा सहित कई इलाके के युवक-युवती और महिलाएं आती हैं। होटल में एक रूम का किराया सात से 800 लिए जाते थे। पुलिस के मुताबिक होटल में एक कमरा का दो घंटे के लिए आठ सौ रुपये वसूलते थे। यही कारण था कि जगदीशपुर से लेकर पीरो और रोहतास तक के जानकार लोग यहां आया करते थे। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.