Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महीने में दूसरी बार 50 रुपए तक बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, जानिए क्या है वजह

कोरोना काल से हर वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों पर पड़ा है। इसी बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी (LPG cylinder prices rise) कर लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। देश के ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने में दूसरी बार LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी (LPG cylinder prices rise) की है। ऑयल कंपनी IOC (Oil Company IOC) के मुताबिक बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत को 50 रुपए तक बढ़ा दिया है। 

 

रूस और यूक्रेन में जारी जंग की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब घरेलू स्तर पर दिखने लगा है। पेट्रोल और डीजल के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 6 अक्टूबर 2021 के बाद ये पहली बढ़ोतरी है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपए की बढ़ोतरी की थी।

तेल कंपनियों ने 137 दिनों बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 4 नवंबर के बाद तेल के भाव में यह पहली बढ़ोतरी है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कीमतें तब से स्थिर हैं। नवंबर की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें 81-82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल हैं। नवंबर में पिछली बढ़ोतरी के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 25 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

14.2 किग्रा गैस सिलेंडर के भाव में इजाफा

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने 5 महीने बाद बिना सब्सिडी वाला 14.2 किग्रा गैस सिलेंडर के भाव में इजाफा किया है। कीमत में इजाफा के बाद नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की नई दर 949.5 रुपए हो गई। इससे पहले यह 899.50 रुपए थी। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 976 रुपए हो गया। इससे पहले यहां इसकी कीमत 926 रुपए थी। मुंबई में 949.50 रुपए हो गई। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपए है।

गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.5 रुपए की कटौती

लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.50 रुपए हो गई। वहीं पटना में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमत 998 रुपये से बढ़कर 1039.5 रुपए हो गई। तेल कंपनियों ने मंगलवार को 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.5 रुपए की कटौती की है। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 8.5 रुपए घटकर 2,003.50 रुपए हो गई। इससे पहले इसकी कीमत 2,012 रुपए थी।

कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 8 रुपए लुढ़का

कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 8 रुपए लुढ़ककर 2,087 रुपए हो गई। पहले इसकी कीमत 2,095 रुपए थी। वहीं मुंबई में कमर्शियल गैस की 2,003.50 रुपए हो गई। पहले कीमत 2,012 रुपए थी। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2137.5 रुपए हो गया। यहां 8 रुपए की कटौती हुई। पहले कीमत 2145.5 रुपए थी।

ऐसे चेक कर सकते हैं एलपीजी के दाम  

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (http://www.iocl.com/Products/Indanegas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

अपने हिसाब से चुन सकेंगे डिस्ट्रीब्यूटर

LPG कस्टमर अपने मन मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकें और सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे। शुरुआती चरण में यह सुविधा जून, 2021 में चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में शुरू की गई है। यह सुविधा इसलिए शुरू की गई है ताकि ग्राहकों को समय पर और जल्दी में रिफिल मुहैया कराया जा सके।

सरकार इन 12 गैस सिलेंडर पर देती है सब्सिडी  

सरकार एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी (Government gives subsidy on these 12 gas cylinders) देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंदर खरीदना पड़ेगा। ऑयल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। वहीं इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.