Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के छात्रों ने खोजा एस्टेरॉयड, हासिल की उपलब्धि

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के छात्रों ने खोजा एस्टेरॉयड, हासिल की उपलब्धि

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के छात्रों ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराया है। उन्होंने नासा के साझेदारी में किए जाने वाले इंटरनेशनल सर्च कैंपेन में हिस्सा लिया और एस्टेरॉयड की खोज की। इन्हें ASM-0123,ASM-0104 का नाम दिया गया है। ये उपलब्धि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय मुंगेली के विद्यार्थियों ने हासिल की है। इसके लिए संस्था के शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। 

मुंगेली जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय मुंगेली के छात्र अपने रूटिन पढ़ाई के साथ-साथ एस्ट्रोफिजिग्स के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। स्कूल की व्याख्याता पारूल ओझा और हायर सेकेंडरी कक्षा के आर्यन कुजुर, प्रांजल श्रीवास्तव समीर बंजारे छात्रों के समूह ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता एस्टेरॉयड सर्च कैंपेन में हिस्सेदारी की। इस प्रतियोगिता में अंतरिक्ष में पाए जाने वाले एस्टेरॉयड की खोज के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अभियान में छात्रों द्वारा एक एस्टेरॉयड की खोज की गई है। 

सिटीजन साइस प्रोग्राम है एस्टेरॉयड सर्च कैंपेन

बता दें कि इग्नाइट एस्टेरॉयड सर्च कैंपेन ये एक सिटीजन साइस प्रोग्राम है, जिसमें छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाले एस्ट्रोनोमिकल डाटा मुहैया कराया जाता है। ये एक विश्व स्तरीय योजना है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके अतंर्गत टेलिस्कोप द्वारा चित्र लिए जाते हैं, जिसे बच्चों को सेट में चार चित्र काम करने के लिए दिए जाते हैं। इसमें छात्रों को एस्ट्रोनोमिकल सॉफ्टवेयर की मदद से मुविंग आजेक्ट की खोज करनी होती है। उसके बाद सिग्नल टू नॉइज रेशियो गति की दिशा प्रापर्टी को चेक करना होता है। सब कुछ सही होने पर एस्टेरॉयड को नाम दिया जाता है। नाम देने का भी अपना एक तरीका होता है, जिसमें पहले तीन अल्फाबेट और चार नंबर होते हैं। भौतिकी के क्षेत्र में एस्टेरॉयड सर्च कैंपेन के जरिए नए एस्टेरॉयड की खोज की जाती है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.