Media24Media.com: स्पा में अचानक लगी आग, महिला कर्मचारी समेत 2 की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्पा में अचानक लगी आग, महिला कर्मचारी समेत 2 की मौत

Document Thumbnail

दिल्ली से सटे नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में आग ने अचानक ही भीषण रूप ले लिया, जिसकी चपेट में सेंटर में मौजूद एक महिला कर्मचारी समेत दो लोग आ गए, जिससे दोनों की ही जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

वहीं घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और आगे की जांच शुरू कर दी। स्पा सेंटर में आग लगने की ये घटना नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे स्पा सेंटर में भीषण आग लग गई। स्पा सेंटर में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।  इस घटना में महिला कर्मचारी समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अवैध रूप से चलाया जा रहा था स्पा सेंटर 

स्पा में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम ने दोनों घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों के नाम राधा और अरुण आनंद बताया जा रहे है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर के मुताबिक ये स्पा सेंटर अवैध रूप से चलाया जा रहा था।

 अस्पताल में तोड़ा दम

वहीं आग लगने की खबर के बाद दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया, दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने तक दो लोग बुरी तरह से झुलस चुके थे। आग की खूर मलते ही पुलिस के साथ ही दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक आग की लपटों के बीच स्पा सेंटर के भीतर पहुंची तब तक राधा और अरुण आनंद आग में बुरी तरह से झुलस चुके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बता दें कि दिल्ली और नोएडा में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.