Media24Media.com: राजधानी के 2 इलाकों में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी के 2 इलाकों में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

राजस्थान की राजधानी जयपुर के अलग-अलग इलाकों में 2 अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक जयपुर के श्याम नगर और ब्रह्मपुरी इलाके में दो अज्ञात लोगों के शव मिले हैं, जिसके बाद से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है। पहला मामला श्याम नगर में सामने आया है, जहां एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सोडाला थाने के एसीपी भोपाल सिंह भाटी के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।


भाटी ने बताया कि शुरुआती जांच में घटनास्थल से बरामद कुछ सबूतों के बाद सामने आया है कि मृतक ड्रग ओवरडोज का शिकार हो सकता है। वहीं भाटी ने हत्या की संभावना से इनकार किया है। बता दें कि पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने आगे बताया कि मृतक के पास उन्हें सिरिंज आधारित दवाओं की दो बोतलें मिली है, जिससे यही संकेत मिलता है कि मृतक ने बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया था, जिसके कारण उसकी मौत हो सकती है।

SHO प्रदीप सिंह ने दी जानकारी 

वहीं जयपुर के ब्रह्मपुरी थाने के SHO प्रदीप सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी के पास नाले में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को आशंका है कि डूबने से युवक की मौत हुई होगी। उन्होंने कहा कि ये संभावना है कि व्यक्ति नाले में गिर गया होगा, जो ब्रह्मपुरी इलाके में बह कर आया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने शराब का सेवन किया होगा, जिसके बाद वो नाले में गिर गया होगा।

मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में युवक का नाले में बहता शव देखकर कई स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने ये भी बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने युवक के शव को नाले से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल मृतक के ठिकाने का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.