Media24Media.com: पिता पर 2 बेटियों से हैवानियत करने का आरोप, मां ने दर्ज कराया केस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पिता पर 2 बेटियों से हैवानियत करने का आरोप, मां ने दर्ज कराया केस

Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। ताजा मामला हरियाणा के जींद जिले का है, जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक पिता ने हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए अपनी दो मासूम बेटियों के प्राइवेट पार्ट में कथित तौर पर नुकीली वस्तु घुसा दी, जिससे बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम बच्चियां अस्पताल में दर्द से तड़प रही हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है। वहीं बच्चियों की मां ने उनके पिता पर क्रूरता करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बच्चियों की मां ने अपने पति पर बेटियों के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाया है। हालांकि बच्चियों की मां मानसिक रूप से कमजोर नजर आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक बस अड्डे के पास पुलिस जांच चौकी पर एक महिला अपनी 3 साल और 2 साल की दो बेटियों को लेकर पहुंची थी। महिला ने वहां मौजूद लोगों को कथित तौर पर बच्चियों के पिता द्वारा की गई क्रूरता के बारे में बताया।

MP की रहने वाली है महिला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चियों के प्राइवेट पार्ट में नुकीली वस्तु घुसाई गई थी, जिसकी वजह से घाव बन गए थे। दोनों बच्चियां दर्द से तड़प रही थीं। इस घटना की खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और दोनों बच्चियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला खुद को मध्यप्रदेश की रहने वाली बता रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी शादी जींद के रहने वाले धर्मपाल के साथ हुई थी। उसने अपने पति पर दोनों मासूम बेटियों के साथ यह क्रूरता करने का आरोप लगाया है। महिला का अरोप है कि उसके पति ने उसके साथ भी मारपीट भी की। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ ससुराल से भाग निकली। फिलहाल दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.