Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

देश में 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना के 27 हजार 390 नए मरीज, 347 की मौत

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है। वहीं 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना संक्रमण के 24 हजार 740 नए केस मिले हैं। 82.7 हजार मरीज ठीक हुए। जबकि 344 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इससे पहले 31 जनवरी को 22 हजार 775 मामले सामने आए थे। तीसरी लहर के पीक से तुलना करें तो मामलों में 93% की गिरावट हुई है। 20 जनवरी को पीक पर 3.47 लाख नए केस मिले थे।

देश में फिलहाल 4.15 लाख मरीजों का इलाज जारी है। ये आंकड़ा 6 जनवरी के बाद सबसे कम है। तब 3.71 लाख लोगों का इलाज चल रहा था। तीसरी लहर में 23 जनवरी को सबसे ज्यादा 22.49 लाख एक्टिव केस थे। इसी तरह 14 फरवरी को ठीक होने वाले लोगों की संख्या 82 हजार 788 रही, जो कि 11 जनवरी के बाद सबसे कम है। तब 60 हजार 405 लोगों ने कोरोना को मात दी थी।

देश में कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर

  • देश में कुल कोरोना केस- 4.26 करोड़
  • देश में कुल रिकवरी- 4.17 करोड़
  • देश में कुल मौतें- 5.09 लाख
  • देश में एक्टिव मरीजों की संख्या- 4.15 लाख

केरल में नए केस में करीब 2 हजार की कमी 

वहीं केरल में कोरोना के 8 हजार 989 नए मरीज मिले हैं। जबकि 24 हजार 757 मरीज ठीक हुए हैं और 117 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को 11 हजार 136 नए संक्रमित मिले थे। जबकि 32 हजार 4 मरीज ठीक हुए हैं और 69 लोगों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत से अब तक केरल में कुल 64.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 62.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 62 हजार 377 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में 1 हजार 500 की गिरावट

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 1 हजार 966 नए केस मिले हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत हुई और 11 हजार 408 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले रविवार को 3 हजार 502 नए केस मिले थे। इस दौरान 17 लोगों की मौत हुई और 9 हजार 815 लोग ठीक हुए। महामारी की शुरुआत से अब तक महाराष्ट्र में कुल 78.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 76.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1 लाख 43 हजार 416 लोगों की मौत हो चुकी है।

MP में नए मामलों में मामूली गिरावट 

मध्यप्रदेश में 24 घंटे के अंदर 1 हजार 760 केस सामने आए और 4 हजार 555 लोग ठीक हुए। इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले रविवार को 2 हजार 092 केस सामने आए और 4 हजार 750 लोग ठीक हुए। इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 10 हजार 697 लोगों की मौत हुई। 16 हजार 929 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात में ठीक होने वालों का आंकड़ा दोगुने से ज्यादा

गुजरात में सोमवार को 1 हजार 040 नए केस मिले। 2 हजार 570 लोगों ने कोरोना को मात दी। जबकि 14 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले रविवार को 1 हजार 274 नए केस मिले। 3 हजार 022 लोगों ने कोरोना को मात दी। जबकि 13 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में कुल 12.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 10 हजार 822 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 12 हजार 667 हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.