Media24Media.com: दर्दनाक: खौलते तेल में गिरा शख्स, इलाज के दौरान मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक: खौलते तेल में गिरा शख्स, इलाज के दौरान मौत

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का है, जहां एक शख्स खौलते तेल में गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वो घर में बैठकर नड्‌डा-पापड़ छान रहा था। इसी दौरान वो अचानक गरम तेल में गिर गया। 

जिले के बरेला का रहने वाला संतोष गुप्ता(उम्र 41) इलाके में घूम-घूमकर नड्‌डा-पापड़ बेचता था। वो पहले ही नड्‌डा-पापड़ घर पर तल लेता था। इसके बाद अलग-अलग गांवों में जाकर उसे बेचने का काम करता था। रोज की तरह वो गुरुवार को भी घर की छत पर नड्‌डा और पापड़ तल रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं काफी देर तक वो छत से वापस नहीं लौटा था। इसी के चलते उसके परिजन छत पर गए तो उन्होंने देखा कि वह खौलते हुए तेल में गिर चुका था। उसके शरीर में तेल लगा हुआ था। वह बुरी तरह झुलस गया था। घटना के बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घण्टों के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अब तक ये पता नहीं चल सका है कि आखिर वो खौलते हुए तेल में गिर कैसे गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.