Media24Media.com: कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के 3 महीने बाद लगेगा टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के 3 महीने बाद लगेगा टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

Document Thumbnail

कोरोना संक्रमितों के टीकाकरण के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक कोविड-19 पीड़ित व्यक्तियों को उनके स्वस्थ होने के तीन महीने बाद कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाना है। यह गाइडलाइन स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा के लोगों को लगाए जा रहे प्रीकॉशन डोज के साथ ही सभी आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए प्रभावी होगा।


कोरबा जिले में कोविड संक्रमण पर लगाम कसने के लिए 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में अभी तक 18 साल से ज्यादा उम्र के आठ लाख 81 हजार 519 लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। अनुमानित लक्ष्यानुसार ये जिले में 97.49 प्रतिशत है। इसी तरह कोरबा जिले में पांच लाख 40 हजार 075 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक भी ले ली है। तीन जनवरी 2022 से 15-18 साल के किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाया जा रहा है। 

टीनएजर्स को कोविड वैक्सीन का पहला डोज

जिले में इस श्रेणी के अन्तर्गत 46 हजार 322 टीनएजर्स को कोविड वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। बूस्टर डोज के रूप में जिले में तीन हजार 317 लोगों को कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज भी दिया जा चुका है। इस प्रकार जिले में कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लोगों का टीकाकरण तेजी से जारी है। बूस्टर डोज तीन हजार 317 लोगों को- जिले में फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है। जिले में अभी तक तीन हजार 317 लोगों को बूस्टर डोज दिया जा चुका है। एक हजार 073 हेल्थ केयर वर्कर्स को एक हजार 072 फ्रंट लाइन वर्कर्स को और साठ साल से ज्यादा उम्र के एक हजार 172 लोगों को प्रीकॉशनरी डोज दिया जा चुका है।

18 साल आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण 

कोरबा जिले में 18 से अधिक आयु वर्ग के आठ लाख 81 हजार 519 लोगों को अब तक कोविड वेक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। इस आयु वर्ग में सबसे अधिक कोरबा और कटघोरा के शहरी इलाकों में दो लाख 54 हजार 542 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। दूसरे स्थान पर पाली विकासखंड में  एक लाख 45 हजार 009 लोगों का, विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा में एक लाख 43 हजार 649 लोगों का, कटघोरा ग्रामीण में एक लाख 17 हजार 677 लोगों को कोविड का वैक्सीन लगाया जा चुका है। इसी प्रकार कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख 10 हजार 778 लोगों का और करतला में एक लाख नौ हजार 864 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है।

टीनएजर्स का टीकाकरण तेजी से जारी

जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र के पांच लाख 40 हजार 075 लोगों को निर्धारित समयावधि पूरी होने पर कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। इस श्रेणी में कोरबा-कटघोरा के शहरी इलाकों में एक लाख 74 हजार 013, कटघोरा विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में 72 हजार 566, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड में 75 हजार 408, करतला विकासखंड में 80 हजार 810 और पाली विकासखंड में 75 हजार 091 लोगों को एवं कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में 62 हजार 187 लोगों को कोरोना वेक्सीन का दूसरा डोज दिया जा चुका है। स्कूली विद्यार्थियों का टीकाकरण तेजी से जारी है। अब तक 61 प्रतिशत किशोरों को कोविड का टीका लगा है। जिले में 15 से 18 साल की उम्र के किशोर-किशोरियों और स्कूली विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण तेजी से जारी है। 

अनुमानित लक्ष्य का 61 प्रतिशत पूरा

जिले में अभी तक 46 हजार 322 किशोर-किशोरियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जो अनुमानित लक्ष्य का 61 प्रतिशत है। कोरबा जिले में अनुमानित लक्ष्य अनुसार 15 से 18 वर्ष की उम्र के 75 हजार 953 किशोर-किशोरियों और स्कूली विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगाया जाना है। अभी तक कोरबा और कटघोरा के शहरी इलाकों में सबसे अधिक 16 हजार 221 किशोरों ने कोविड का टीका लगवाया है। करतला विकासखंड में पांच हजार 700, कटघोरा विकासखंड में पांच हजार 893, कोरबा विकासखंड में चार हजार 650, पाली विकासखंड में सात हजार 906, पोंड़ीउपरोड़ा विकासखंड में पांच हजार  792 एवं निजी केन्द्रों में 160 स्कूली विद्यार्थियों और किशोरों ने कोविड से बचने के लिए टीकाकरण करा लिया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.