Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BIG NEWS: नदी में गिरी बर्थडे पार्टी से लौट रहे MBBS छात्रों की कार, BJP विधायक के बेटे समेत 7 की मौत

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला महाराष्ट्र के वर्धा का है, जहां बर्थडे पार्टी से लौट रहे MBBS छात्रों की कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में  BJP विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 छात्रों की मौत हो गई है।

हादसा सेलसुरा के पास एक पुल पर हुई है। सातों छात्र एक कार में सवार थे और खाना खाकर ढाबे से लौट रहे थे। ब्रिज पर कार के आते ही वो अनियंत्रित हो गई और ब्रिज के एक हिस्से को तोड़ते हुए 40 फीट गहरी नदी में गिर पड़ी। वर्धा SP प्रशांत होल्कर ने बताया कि हादसे के बारे में स्थानीय लोगों ने देर रात पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। सभी मृतकों की उम्र 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। सभी वर्धा जिले के सांगवी मेघे मेडिकल कॉलेज के छात्र थे।

मृतिकों में विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले, नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्यूष सिंह, शुभम जायसवाल, पवन शक्ति और एक अन्य की पहचान नहीं हुई है। सात छात्रों में से एक इंटर्न था। जबकि फाइनल ईयर के दो छात्र थे। वहीं  सेकंड ईयर MBBS के 2 छात्र थे। छात्र को नीरज सिंह नाम का छात्र चला रहा था। हादसे में मरने वाले सभी छात्र हॉस्टल में रह रहे थे। हॉस्टल में रात 10 बजे अटेंडेंस ली जाती है। इनके हॉस्टल में नहीं मिलने पर वॉर्डन ने परिजनों को इसकी जानकारी फोन से दी। एक परिजन ने वॉर्डन को बताया कि वे बर्थडे पार्टी में गए हैं। देर रात तक छात्रों के हॉस्टल में नहीं आने से उनके सीनियर्स भी परेशान थे। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  कहा कि 'महाराष्ट्र में सेलसुरा के पास हुई सड़क दुर्घटना में मेडिकल संस्थान के विद्यार्थियों की असमय मृत्यु से बहुत दुख हुआ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

PM मोदी ने ने जताया दुख

मंगलवार को तड़के सुबह छात्रों को उनके आकस्मिक मौत की खबर मिली। PM नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि 'महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास हुए हादसे में लोगों की मौत से मैं आहत हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हों।' केंद्र की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार देने का ऐलान किया गया है।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.