Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

साल 2021 में इन सितारों ने कहा दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा, फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

साल 2021 की शुरुआत काफी उम्मीदों के साथ हुई थी, लेकिन इस साल को किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। पहले कोरोना वायरस महामारी और एक के बाद एक सेलिब्रिटी की मौतों (Celebrity deaths) ने सब को उदास कर दिया। बीते साल की तरह इस साल भी हिंदी सिनेमा ने कई बड़े दिग्गज सितारों को खोया है। 

इस साल दिलीप कुमार और पुनीत राजकुमार, सिद्धार्थ शुक्ला जैसे दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज हम उन्हीं सितारों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं , जो अब हमारे बीच नहीं रहे। जानिए साल 2021 में किन-किन हस्तियों ने हमारा साथ छोड़ा है, जिनकी प्राकृतिक तरीके से मौत हुई है।

साल 2021 में दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे

दिलीप कुमार (Dilip Kumar)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 7 जुलाई 2021 को निधन हो गया था। 98 साल के दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। निधन के पहले उन्हें सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनके निधन की खबर आई। दिलीप साहब 70 के दशक के नामचीन अभिनेताओं में से एक थे। इनकी फिल्मों की टिकटें बिकने से पहले ही ब्लैक में बिक जाती थी। 

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)

टीवी और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का इस दुनिया को अलविदा कहना बहुत शॉकिंग था। दिल का दौरा पड़ने के कारण इस साल 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ का निधन हो गया था। सोशल मीडिया पर आज भी फैंस सिद्धार्थ के लिए पोस्ट करते हैं। साथ ही उन्हें याद करते रहते हैं। सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) अपने करियर के पीक पर चल रहे थे। उनकी और शहनाज (Shehnaaz Gill) की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा था, लेकिन जिंदगी ने एक ऐसा खेल खेला की सिडनाज (Sidnaaz) के सिड की जिंदगी का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया।

बिक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjit Kanwarpal)

जाने-माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjit Kanwarpal) का 1 मई 2021 को कोरोना से निधन हो गया था, वो 52 साल के थे। सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कंवरपाल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं।

सुरेखा सिकरी (Surekha Sikri) 

16 जुलाई 2021 को दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया था। वह 75 साल की थीं। सुरेखा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। सुरेखा का निधन कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ था। नेशनल अवॉर्ड जैसा सम्मान मिला। दादी सा का दर्जा मिला, लेकिन शायद जिंदगी का सफर बस इतना ही था। 75 साल की उम्र में 16 जुलाई को सुरेखा सिकरी (Surekha Sikri) ने अलविदा कह दिया। आखरी वक्त तक वो काम करती रहीं। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक उन्होनें अपनी कला की छाप छोड़ी है।

अनुपम श्याम (Anupam Shyam)

9 अगस्त 2021 को 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' सीरियल में सज्जन सिंह की भूमिका से मशहूर हुए अभिनेता अनुपम श्याम (Anupam Shyam) का निधन हो गया था। वह 63 साल के थे। अनुपम का मुंबई स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में किडनी का इलाज चल रहा था और वह पिछले करीब डेढ़ साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे। टीवी इंडस्ट्री में अपने खौफनाक अंदाज से लोगों को अपना कायल बनाने वाले अनुपम श्याम (Anupam Shyam) सजन सिंह के नाम से भी जाने जाते थे। उनका दबदबा और इनके बोलने का अंदाज सबसे हटके था। 

घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak)

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) का 3 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया था। 77 की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली थी। इस दुखद खबर की पुष्टि असित मोदी ने की थी।

पुनीत राजकुमार (Puneet Rajkumar)

 29 अक्टूबर 2021 को साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Puneet Rajkumar) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। रिपोर्ट की मानें तो 46 साल के पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बेंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह ICU में थे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।

यूसुफ हुसैन (Yusuf Hussain)

बॉलीवुड फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिका निभाने वाले और कई टीवी शोज में पिता और दादा का रोल प्ले करने दिग्गज एक्टर यूसुफ हुसैन (Yusuf Hussain) का 30 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया था। एक्टर के निधन की पुष्टि उनके दामाद डायरेक्टर हंसल मेहता ने एक भावुक नोट के साथ की थी।

वर्जिल अबलोह (Virgil Abloh)

जाने-माने फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह (Virgil Abloh) का 29 नवंबर 2021 को निधन हो गया था। 41 साल के वर्जिल अबलोह कैंसर से जूझ रहे थे। लग्जरी समूह एलवीएमएच (लुई वटोन मोएट हेनेसी) और अबलोह के अपने ऑफ-व्हाइट लेबल ने अबलोह के निधन की जानकारी दी थी। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड सेलेब्स ने भी वर्जिल को याद किया था।

ब्रह्मा मिश्रा (Brahma Mishra)

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में ललित का किरदार निभाकर सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा (Brahma Mishra) के निधन की दुखद खबर को 'मिर्जापुर' में ही मुन्ना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिव्येंदु ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 2 दिसंबर 2021 को ब्रह्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

कनुप्रिया (kanupriya)

1 मई 2021 को टीवी एंकर और एक्टर कनुप्रिया (kanupriya) का कोविड के चलते निधन हो गया था। खुद ब्रह्माकुमारी शिवानी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

श्रीप्रदा (sriprada)

बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीप्रदा (sriprada) का 6 मई 2021 को निधन हो था। 80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दिलों पर राज करने वाली श्रीपदा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था, उन्होंने फिल्म 'आग के शोले', 'बेवफा सनम' से लेकर जी टीवी के हॉरर सीरीज में काम किया।

पवनराज (Pawanraj)

15 मई 2021 को तमिल फिल्मों के अभिनेता पवनराज (Pawanraj) के निधन की दुखद खबर सामने आई थी, उनके निधन के कुछ ही देर बाद ट्विटर पर #RIPPawnraj ट्रेंड करने लगा था। दिवंगत अभिनेता की हिट फिल्मों में सीमा राजा, वरुथपदाता वलीबर संगम और रजनी मुरुगन समेत कई अन्य शामिल हैं।

संचारी विजय (communicative vijay)

राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय (communicative vijay) का 12 जून 2021 को एक्सीडेंट हुआ था, जब वो अपने एक दोस्त के घर से वापस आ रहे थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। संचारी विजय लंबे समय तक मौत से नहीं लड़ सके और 14 जून को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

चंद्रशेखर (chandrashekhar)

'रामायण' में आर्य सुमंत का रोल निभाने वाले ऐक्टर चंद्रशेखर (chandrashekhar) का 97 साल की उम्र में निधन 16 जून 2021 को निधन हो गया था। चंद्रशेखर बॉलीवुड की 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे। वह 1964 में आई फिल्म 'चा चा चा' और स्ट्रीट सिंगर (1966) के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रहे थे।

राजीव कपूर (Rajeev Kapoor)

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) का 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया था। 58 साल के राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई थी। राजीव कपूर को 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वे 'एक जान हैं हम' फिल्म में भी नजर आए थे। उन्होंने 'प्रेम ग्रंथ' मूवी का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। इसके अलावा राजीव कपूर ने 1984 में आई फिल्म आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेश में भी एक्टिंग की थी। 

शशिकला जावलकर (Shashikala Jawalkar)

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शशिकला (Shashikala Jawalkar) का 4 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था। शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर था। उनका जन्म 4 अगस्त 1932 को महाराष्ट्र के शोलापुर में हुआ था। 5 साल की उम्र से वो सोलापुर जिले के कई कस्बों में स्टेज पर डांस, गायन और अभिनय करती थीं। उनके 6 भाई बहन थे।

सतीश कौल (Satish Kaul)

महाभारत में इंद्रदेव का रोल निभाने वाले सतीश कौल का निधन अप्रैल में हो गया था। सतीश की उम्र करीब 73 साल थी। उन्होंने 10 अप्रैल 2021 को लुधियाना में आखिरी सांस ली थी। निधन से पहले सतीश आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

श्रवण राठौर (Shravan Rathor)

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण में से जाने माने संगीतकार श्रवण राठौर  (Shravan Rathor) का निधन 22 अप्रैल 2021 को हो गया था। श्रवण कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें मुंबई के एसएल राहेजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कोरोना से जंग लड़ते हुए उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।

अमित मिस्त्री (Amit Mistry)

बॉलीवुड समेत गुजराती फिल्मों और कई टीवी शो में काम कर चुके एक्टर अमित मिस्त्री (Amit Mistry) का 23 अप्रैल 2021 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। अमित को फिल्म 'यमला पगला दीवाना', 'क्या कहना', 'एक चालिस की आखिरी लोकल', 'शोर इन द सिटी' के लिए जाना जाता है।


जगनूर अनेजा (Jagnoor Aneja)

23 सितंबर 2021 को एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा (Jagnoor Aneja) का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक जगनूर मिस्त्र में छुट्टियां मना रहे थे, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

मनीषा यादव (Manisha Yadav)

टीवी शो 'जोधा अकबर' में सलीमा बेगम का किरदार निभा चुकीं टीवी एक्ट्रेस मनीषा यादव (Manisha Yadav) ने 2 अक्टूबर 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीषा का निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ था।


अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi)

रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' में रावण का किरदार निभा चुके अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का 6 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद 83 की उम्र में अरविंद ने आखिरी सांस ली थी।

फारुख जफर (Farooq Zafar) 

दिग्गज अदाकारा फारुख जफर (Farooq Zafar)  का 89 साल की उम्र में 16 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया था। फारुख जफर को फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के लिए जाना जाता है। उनकी बड़ी बेटी मेहरू जफर ने उनके निधन की पुष्टि की थी।

 चंद्रकांत पांड्या (Chandrakant Pandya)

'रामायण' में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पांड्या (Chandrakant Pandya) का 22 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया था। वह 72 साल के थे। सीरियल में सीता बनीं दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी। वहीं राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और लक्ष्मण फेम अभिनेता सुनील लहरी ने भी एक पोस्ट शेयर कर शोक जताया था।

मीनू मुमताज (Meenu Mumtaz)

50 और 60 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मीनू मुमताज (Meenu Mumtaz) का अक्टूबर में निधन हो गया था। मीनू मुमताज ने 23 अक्टूबर 2021 को कनाडा में अंतिम सांस ली थी। वह 79 साल की थीं। मीनू कॉमेडियन महमूद अली की बहन थीं। वह फिल्मों में डांसर और कैरेक्टर एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं।

एस शिवराम (S Shivaram)

4 दिसंबर 2021 को दिग्गज कन्नड़ फिल्म अभिनेता एस शिवराम (S Shivaram) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एस शिवराम ने 83 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली थी और अस्पताल में दम तोड़ दिया था। एस शिवराम के निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.