Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के इस जिले के स्कूल में फूटा कोरोना बम, 17 छात्राएं पॉजिटिव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के इस जिले के स्कूल में फूटा कोरोना बम, 17 छात्राएं पॉजिटिव

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने के बाद से ही लगातार कोरोना बम फूट रहे हैं। इसी बीच रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय की करीब 17 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी बच्चे आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्र हैं। रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि कोरोना टेस्ट में 17 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें गेस्ट हाउस में आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं 476 बच्चों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही पूरे स्कूल को 'कंटेनमेंट जोन' घोषित कर दिया गया है। 

डॉक्टर केशरी ने कहा कि 13 छात्राओं की रिपोर्ट शुक्रवार को और बाकी बची चार लड़कियों की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। 6वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 176 छात्राओं के सैंपल शुक्रवार को और 300 लड़कों के सैंपल शनिवार को टेस्ट किए गए हैं। अब सभी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

संक्रमण के मामलों में बढ़ेतरी दर्ज

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि रविवार को कुछ बच्चों के माता-पिता उनसे मिलने आए थे। उनमें से एक माता-पिता संक्रमित थे, जिसके बाद बड़ी संख्या में दूसरी छात्राएं भी संक्रमित हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण फैलने से रोकने और स्थिति की निगरानी के लिए एक शिविर लगाया है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि संयोग से रायगढ़ जिले में 18, 19, 21 और 22 दिसंबर को संक्रमण के मामलों में बढ़ेतरी दर्ज की गई।  

RT-PCR जांच के लिए भेजे गए सैंपल

नवोदय में संक्रमित बच्चों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक शिविर लगाया है। शनिवार को 100 से ज्यादा सैंपल RT-PCR टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद पूरे स्कूल को ही प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। बड़ी संख्या में बच्चों में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इसीलिए एहतियात के तौर पर पूरे स्कूल को ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

रायगढ़ में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज

  • रायगढ़ में अब तक कोरोना के 62 हजार 841 मरीजों की पहचना हुई है।
  • जिले में अब तक कोरोना से 61 हजार 779 लोग ठीक  हो चुके हैं।
  • अभी फिलहाल जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 83 है, जिनका इलाज जारी है।
  • रायगढ़ जिले में अब तक कोरोना से 979 मौतें दर्ज की गई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.