Media24Media.com: ओमिक्रॉन खतरे के बीच 2 अलग-अलग स्कूल में फूटा कोरोना बम, 52 छात्र पॉजिटिव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ओमिक्रॉन खतरे के बीच 2 अलग-अलग स्कूल में फूटा कोरोना बम, 52 छात्र पॉजिटिव

Document Thumbnail

देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूल और कॉलेज खुलने के बाद से ही लगातार कोरोना बम फूट रहे हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सरकारी स्कूल में 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव  पाए गए हैं। बिलासपुर के राजकीय उच्च पाठशाला देलग में एक साथ 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी संक्रमित बच्चों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार चौधरी ने स्कूल का दौरा भी किया है। उन्होंने जहां छात्रों और अध्यापकों की काउंसलिंग की। वहीं संक्रमित होने की परिस्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीन चौधरी ने बताया कि वे खुद मौके पर गए थे और स्कूल प्रबंधन से स्थिति पर जानकारी ली। सभी संक्रमित बच्चों को होम आइसोलेट किया गया है। वह हर स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं।

बंगाल में भी फूटा कोरोना बम

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित एक स्कूल के 29 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसके बाद स्कूल के बाकी छात्रों और टीचर्स की भी कोरोना जांच कराई जा रही है। माना जा रहा है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। कल्याणी इलाके में स्थित नवोदय केंद्रीय विद्यालय के सभी संक्रमित बच्चों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। डॉक्टर्स की एक टीम की निगरानी में इनका इलाज चल रहा है।

PM मोदी ने की समीक्षा बैठक

बता दें कि देश में ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को तमिलनाडु में ओमिक्रोन के 33 नए केस सामने आए हैं। दिल्ली-मुंबई के साथ ही ओमिक्रोन देश के बाकी राज्यों में तेजी के साथ फैल रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से लगातार राज्यों को आगाह किया जा रहा है। वहीं ओमिक्रॉन को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने भी समीक्षा बैठक की।  

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.