Media24Media.com: BREAKING : CRPF जवान के घर में लगी आग, जिंदा जली 13 साल की नाबालिग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BREAKING : CRPF जवान के घर में लगी आग, जिंदा जली 13 साल की नाबालिग

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कचना हाउसिंग बोर्ड के ब्लॉक नंबर 11 में अचानक आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में आने से 13 साल की नाबालिग की मौत हो गई है।

पुलिस के मुताबिक जहां आग लगी थी, वो घर CRPF जवान का है। हादसे के समय जवान ड्यूटी पर था। वहीं घर में 2 भाई-बहन और मां थी। सभी गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर मे आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक 13 साल की नाबालिग की मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आग की सूचना मिलते ही तत्काल खम्हरडीह पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.