Media24Media.com: राजनांदगांव में अवैध धान परिवहन करते ट्रक और 770 बोरा धान जब्त, कोंडागांव में हुई कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजनांदगांव में अवैध धान परिवहन करते ट्रक और 770 बोरा धान जब्त, कोंडागांव में हुई कार्रवाई

Document Thumbnail

राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर राजस्व और खाद्य विभाग ने 21 नवंबर को अंतराज्यीय जांच अंबागढ़ चौकी कल्लुबजारी में 1 ट्रक धान पकड़ा है। ट्रक महाराष्ट्र के कुडखेड़ा गांव से सोमनी की एक राइस मिल जा रहा था, जिसे जांच चौकी में रोक कर जानकारी मांगी गई। ट्रक में 770 बोरा धान पाया गया। ट्रक ड्राइवर द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके में पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय भेजा गया।

फाइल फोटो

कोडागांव में 300 बोरा अवैध धान जब्त

कोडागांव जिले में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिसके तहत कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिले के अधिकारियों द्वारा सभी चेक पोस्टों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कोंडागांव SDM गौतम चंद पाटिल और SDOP निमितेश सिंह द्वारा ओडिशा बॉर्डर से लगे चेक पोस्ट पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने पाया कि ओडिशा बॉर्डर से 2 ट्रैक्टरों के जरिए 300 बोरों में धान भरकर सीमा के इस पार लाया जा रहा है। जिसमें एक टैक्टर में 100 और दूसरे में 200 बोरी धान लदी हुई थी। 

इन्होंने की कार्रवाई 

इस पर कार्रवाई करते हुए दल द्वारा ट्रैक्टर ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को मौके पर रोकते हुए धान समेत ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। इस दौरान तहसीलदार विजय मिश्रा, थाना प्रभारी देवेंद्र दर्रो और अन्य अधिकारी-कर्मचारी  उपस्थित रहे। बता दें कि कोंडागांव विकासखंड में सीमावर्ती क्षेत्रों में 11 चेक पोस्टों का निर्माण किया गया है, जिसमें छतोड़ी, छिनारी, एरला बेलोंडी मोड़, फरसापदर हीरापुर, अरंगुला, मिरमिंडा, मगेदा, हीरापुर तारागांव ओडिशा मार्ग, बेलोंडी सोरागुडा ओडिशा मार्ग, बड़ेसोहंगा दादरपारा ओडिशा मार्ग, नेवरा नाला ओडिशा मार्ग में चेक पोस्ट का निर्माण किया गया है। सभी चेक पोस्टों में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन पोस्टों के निरंतर निरीक्षण के लिए जांच दल गठित किया गया है। जो लगातार सभी चेक पोस्टों का निरीक्षण कर रहा है। केशकाल विकासखंड में भी चेकपोस्टों का निर्माण किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.