Media24Media.com: पाकिस्तानी सेना ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, 1 की मौत, 6 लोगों का किया गया अपहरण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पाकिस्तानी सेना ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, 1 की मौत, 6 लोगों का किया गया अपहरण

Document Thumbnail

पाकिस्तानी नौसेना द्वारा भारतीय नाव पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी नौसेना ने गुजरात तट के पास अरब सागर में भारतीय मछुआरे पर गोलीबारी की है। इस फायरिंग में एक मछुआरे की मौत हो गई है। जबकि 6 मछुआरों का अपहरण कर लिया गया है। गुजरात में द्वारका के समुद्री इलाके में पाकिस्तानी मरीन ने भारत के नाविकों पर फायरिंग की। 

बता दें कि गुजरात के ओखा के पास भारतीय मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान पाकिस्तानी कमांडो ने उन पर हमला कर दिया। साथ ही भारतीय बोट जलपरी पर फायरिंग भी की, जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई। इस घटना के दौरान नाव में 6 मछुआरे सवार थे।

श्रीधर के रूप में हुई मृत मछुआरे की पहचान

फायरिंग में मरने वाले मछुआरे का नाम श्रीधर है। इसके अलावा नाव का शीशा टूटने से एक अन्य मछुआरा घायल हो गया है। मामले की जांच भारतीय नेवी और कोस्ट के सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा की जा रही है। वहीं अपहरण किए गए मछुआरों को कहां ले जाया गया है। इस बारे में फिलहाल अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

नहीं हो पाया है समु्द्री सीमा स्पष्ट

दरअसल, अरब सागर में समुद्री सीमा स्पष्ट नहीं है। कई बार दोनों देश एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं। पाकिस्तान की इस हरकत से दोनों देशों के रिश्तों में भी तनाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कोस्ट गार्ड की ओर से अधिकारिक बयान भी जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद मामले की पूरी जानकारी मिल पाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.