Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Indian Railway: 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी इन दिनों भारतीय रेलवे द्वारा यात्रा करने जा रहे हैं तो पहले एक बार अपनी ट्रेन के बारे में पता कर लें। क्योंकि पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द (Train cancelled) करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनें सर्दियों के मौसम में रद्द रहेंगी। ट्रेनों को रद्द करने को लेकर पश्चिम रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है, जिसमें बताया गया है कि पश्चिम रेलवे की 12 विशेष ट्रेनें सर्दियों के मौसम में 1 दिसंबर 2021 से लेकर 28 फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी।



इन ट्रेनों को किया गया है रद्द (Train cancelled list)

  • 05068 बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 3 दिसंबर 2021 से 25 फरवरी 2022 तक हर शुक्रवार को रद्द रहेगी।
  • 05067 गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 1 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक हर बुधवार को रद्द रहेगी। 
  • 09017 बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 1 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09018 हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष हर गुरुवार को चलने वाली 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 04309 उज्जैन से देहरादून द्वि-साप्ताहिक विशेष प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 04310 देहरादून से उज्जैन द्वि-साप्ताहिक विशेष हर मंगलवार और बुधवार को 1 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09403 अहमदाबाद से सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 7 दिसंबर  2021 से 22 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09404 सुल्तानपुर से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09407 अहमदाबाद से वाराणसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09408 वाराणसी से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 4 दिसंबर 2021 से 26 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09111 वलसाड से हरिद्वार साप्ताहिक विशेष प्रति मंगलवार को भी 7 दिसंबर 2021 से 22 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • 09112 हरिद्वार से वलसाड साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है, लेकिन पश्चिम रेलवे का कहना है कि संचालन कारणों की वजह से कुछ स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसलिए आप यात्रा करने से पहले एक बार अपनी ट्रेन के बारे में पता कर लें। ताकि आपको कोई परेशानी न हो।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.